Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा मत्तेवाड़ा जंगल डिपो की अचानक जांच

फिल्लौर डिवीजन के सभी डिपो में रखी गई कटी हुई लकड़ियों के स्टॉक की व्यापक भौतिक जांच के लिए तथ्यान्वेषण कमेटी का गठन

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Mar 2025

Last updated on: Mar 21, 2025, 10:28 IST

वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगल डिपो का अचानक दौरा किया। उन्होंने वहां संग्रहीत की गई सभी लकड़ियों की पूरी जांच की। लुधियाना-राहों रोड पर खड़े हरे पेड़ों की कटाई के बाद इन कटी हुई लकड़ियों को डिपो में संग्रहीत किया गया था। इन पेड़ों की कटाई का आदेश भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एम.ओ.ई.एफ. एंड सी.सी.) से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद ही दिया गया था।

वन मंत्री के निर्देशानुसार, पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) ने इस संबंध में कार्यवाही को तेज किया है। फिल्लौर डिवीजन के सभी डिपो में रखी गई कटी हुई लकड़ियों के स्टॉक की व्यापक भौतिक जांच के लिए मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ आई.एफ.एस. अधिकारी की अध्यक्षता में एक तथ्यान्वेषण कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें वन विभाग और पी.एस.एफ.डी.सी. के सदस्य शामिल हैं।

जांच के दौरान पाई गई कुछ खामियों के कारण, मंत्री ने संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक के तबादले का आदेश दिया है और संबंधित परियोजना अधिकारी एवं अन्य फील्ड स्टाफ को भी उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही, उक्त सड़क पर पेड़ों की कटाई को तुरंत रोक दिया गया है। स्टॉक की वार्षिक समीक्षा के लिए अंतर-क्षेत्रीय कमेटियों का गठन किया गया है और भौतिक सत्यापन में कोई भी कमी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) द्वारा पेड़ों के निपटारे के लिए दो प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। पहली प्रक्रिया के तहत निपटारा ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर नीलामी के माध्यम से किया जाता है, जबकि दूसरी प्रक्रिया में, यदि पेड़ ब्लॉक जंगल में खड़े हैं या पेड़ों की कटाई का खर्च संबंधित विभाग, जैसे कि पी.डब्ल्यू.डी., द्वारा जमा किया गया है, तो वन निगम द्वारा सीधे पेड़ों की कटाई की जाती है।

लुधियाना-राहों सड़क के मामले में, लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक राशि पहले ही जमा करवाई जा चुकी है। गौरतलब है कि पी.एस.एफ.डी.सी. द्वारा अधिकतर खड़े पेड़ों और कटी हुई लकड़ियों का निपटारा सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर टेंडर-कम-नीलामी के माध्यम से किया जाता है, जो कि अत्यंत पारदर्शी है और इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर निपटारा सुनिश्चित किया जाता है। खड़े पेड़ों की कटाई से प्राप्त लकड़ियों को निपटारे से पहले डिपो में संग्रहीत किया जाता है।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD