Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. बलजीत कौर ने मलोट को वेलकम टू मलोट परियोजना की सौगात दी

शहर के प्रवेश द्वार पर स्वागत स्थल बनाया गया

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 14:13 IST

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में वेलकम टू मलोट परियोजना का उद्घाटन कर मलोट शहर को एक तोहफा दिया।  शहर के बठिंडा चौक पर एक शानदार स्वागत पार्क बनाया गया है, जहां से अबोहर, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और बठिंडा से लोग शहर में प्रवेश करते हैं।  इस अवसर पर उनके साथ पंजाब राज्य बिजली निगम के सुपरवाइजिंग इंजीनियर श्री दलजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसका उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि तीन साल पहले मलोट क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया था और वे हलके के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इस परियोजना की स्थापना में सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब हम अपने से ऊपर उठकर समाज के लिए काम करते हैं तो यह सराहनीय कार्य बन जाता है।

मलोट से श्री मुक्तसर साहिब सड़क के निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग दो दशकों से लंबित यह परियोजना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार की पहल से पूरी हुई है।  उन्होंने कहा कि मलोट शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए विशेष पहलकदमियों की कड़ी के तहत शहर के बड़े हिस्से में सीवरेज का काम पूरा हो चुका है, जबकि अगले वित्त वर्ष के दौरान बाकी बचा काम भी पूरा कर लिया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाली रेलवे लाइन के नीचे अंडरब्रिज बनाने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा, वहीं शहर के तकनीकी शिक्षा संस्थान मिमिट को सुदृढ़ किया गया है।  उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में शहर के विकास के लिए कई नई परियोजनाएं आएंगी।  

इस अवसर पर शहर निवासियों ने इस प्रोजेक्ट की विशेष रूप से प्रशंसा की तथा कहा कि यह मलोट शहर की सूरत सुधारने वाला प्रोजेक्ट है।  यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह परियोजना स्थापित की गई है, वहां पहले गंदे नालों और सीवेज की समस्या के कारण दुर्गंध की समस्या रहती थी, लेकिन अब यहां लगे पेड़  पौधे सुगंध फैलाएंगे।

 इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक की जोनल हेड कोमल शर्मा, क्षेत्रीय हेड मानवप्रीत व स्थानीय शाखा प्रमुख नवजोत कौर, ई ओ मंगत कुमार, पंकज मौर्य, जिला अध्यक्ष जशन बराड़, राजीव उप्पल, मनजिंदर सिंह काका उड़ांग, रमेश अरनीवाला, गगनदीप सिंह औलख, अर्शदीप सिंह पीए शिंदरपाल सिंह पीए परमजीत सिंह गिल ब्लॉक इंचार्ज, सुनील गोयल आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD