Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरपाल सिंह चीमा ने बजट में इंडस्टरीज़ के बकाए पैसे रिलीज़ करने का किया ऐलान

इंडस्ट्री एंड कामर्स मंत्री ने मोहाली को आईटी हब के रूप में विकसित करने का किया ऐलान, नई नीति जल्द होगी जारी

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harchand Singh Barsat, Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry, FICCI, Tarunpreet Singh Sond
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 11:23 IST

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से आज चंडीगढ़ में "कैटालाइजिंग ग्रोथ ऑफ एमएसएमईज़ इन पंजाब थ्रू एमर्जिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस लैंडस्केप" विषय पर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में पंजाब के वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा और पंजाब के इंडस्ट्री एंड कामर्स मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंध ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की।

जबकि स. हरचंद सिंह बरसट चेयरमैन पंजाब मंडी बोर्ड और श्री नील गर्ग, चेयरमैन पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों, प्राइवेट कंपनियों, शिक्षण संस्थाओं के अधिकारियों, व्यापारियों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।इस दौरान वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने फिक्की द्वारा इस कांफ्रेंस के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की कांफ्रेंसों के माध्यम से बहुत अच्छे सुझाव सामने आते हैं, जो बेहद लाभकारी साबित होते हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा खर्चों को कम किया गया है और आमदन में वृद्धि की गई है। पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एमएसएमईज़ का बड़ा योगदान है और पंजाब में एमएसएमईज़ तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि पंजाब में अच्छा माहौल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विदेश जाने वालों में भारी गिरावट आई है, जिस कारण पहली बार शैक्षिक संस्थाओं में अतिरिक्त सीटें अलाट की हैं। 

उद्योगपतियों की मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र के दौरान अधिक से अधिक सब्सिडी और इंडस्ट्री यूनिट के पेंडिंग बकायों को विभिन्न तरीकों से रिलीज़ किया जाएगा, ताकि राज्य में इंडस्ट्री ओर अधिक विकसित हो सके।कैबिनेट मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंध ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह निजी स्तर पर फिक्की के साथ बहुत पुराने समय से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि मोहाली को आईटी हब के रूप में विकसित करने जा रहे हैं और बड़ी कंपनियों से बातचीत पूरी हो चुकी है। जल्द ही आईटी पालिसी भी आ रही है और आईटी इंजीनियरों को रोजगार प्रदान करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाब में तीन कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योग की तरक्की के लिए जोर-शोर से काम कर रही है।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि नए स्टार्टअप्स के लिए बैंकों को आगे आना चाहिए और युवाओं को व्यापार शुरू करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनियों को भी सुझाव दिया कि इंश्योरेंस के लिए नियमों को सरल बनाया जाए और आम लोगों को ध्यान में रखते हुए दरों को निर्धारित किया जाए। स. बरसट ने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को जिला स्तर पर भी आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए जा सकें।

इस अवसर पर दीपक नन्दा मैनेजिंग डायरेक्टर ट्राइडेंट ग्रुप, आर.के. मीना डीजीएम एसएलबीसी पंजाब, गौरव अग्रवाल रिजनल हैड कोटक महिंद्रा बैंक, जसविंदर सिंह डीजीएम पंजाब ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, रामपवन कुमार चेयरमैन सीएमएसएमई फिक्की पंजाब, मनदीप सिंह को-चेयरमैन फिक्की सीएमएसएमई पंजाब, वीरेंद्रपाल सिंह मोंगिया रिजनल हैड एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक आफ इंडिया, बलबीर सिंह सीजीएम-रिजनल हैड एसआईडीबीआई, डॉ. अंकिता भारद्वाज प्रोग्राम चेयर स्कूल आफ कामर्स एनएमआईएमएस चंडीगढ़, मालविका अंडरराइटर ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड, सुधीर कुमार जैन लेखक/बीमा ब्रोकर सहित स्टेट बैंक आफ इंडिया, आईडीबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी समेत अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, बठिंडा के विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति उपस्थित रहे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harchand Singh Barsat , Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry , FICCI , Tarunpreet Singh Sond

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD