Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अनिल विज ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए इसे हरियाणा विधानसभा का "उजड़ा हुआ बगीचा" बताया

विपक्ष को कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या पूछ रहे हैं और उनका क्या पूछना चाहिए : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Assembly, Budget Session, Haryana Budget Session, PM Fasal Bima Yojana, PM Kisan Samman Nidhi, Bhupinder Hooda
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 17:36 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस तो अब उजड़ा हुआ गुलशन है और कब कौन सा पेड़ गिर जाए उसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘इस बार विपक्ष बिल्कुल तैयारी करके नहीं आया है उनके पास कोई मुद्दे नहीं है वह केवल रीडर बन के आए हैं, वे खाली पढ़ते-पढ़ते हैं, उनको कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या पूछ रहे हैं और उनका क्या पूछना चाहिए’’।  श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस के राज में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया : अनिल विज

वर्ष 2008 की भर्ती के मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हुड्डा साहब ने बहुत ही शरारतीपूर्ण तरीके से जो माननीय हाईकोर्ट की जजमेंट के प्रमुख पोर्शन को छुपा लिया गया लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जी ने उस निर्णय को सारा पढ़कर बताया है कि कोर्ट ने काफी चिंता जाहिर की है और बाकायदा इसके ऊपर एक कमेटी भी बनाई है। 

इस मामले में गड़बड़ हुई है और टैलेंट को नजरअंदाज किया गया है जिसके तहत नाइंसाफी हुई है, उसके बारे में विचार किया हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला बार-बार उठता रहेगा क्योंकि यह बच्चों के भविष्य का मामला है और इस प्रकार से कांग्रेस के राज में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है और यह मुद्दा उठाना हमारा धर्म और कर्म है इसलिए हमारे लोग इस मामले को उठाते रहेंगे’’।

अगर केस का फैसला आ चुका है तो वह ज़रूर उठाया जा सकता है : अनिल विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘हुड्डा साहब वकील होने के बावजूद उनको इस बात का ज्ञान नहीं है कि यह ठीक है कि जब केस पेंडिंग है तो उसका मुददा उठाया नहीं जा सकता, अगर केस का फैसला आ चुका है तो वह ज़रूर उठाया जा सकता है। इस मामले में हुड्डा साहब ने कुछ नहीं बताया और अपने वक्तव्य में बिल्कुल भी नहीं बताया कि इस मामले को डिसमिस किया गया है उसके बाद क्यों नहीं उठा सकते उठा सकते हैं’’।

विपक्ष को कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या पूछ रहे हैं और उनका क्या पूछना चाहिए : अनिल विज

बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले सवाल के जवाब में सरकार द्वारा ढंग से उत्तर नहीं दिया जा रहा, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘‘जबकि इसके विपरीत यह कहा जा सकता है कि इस बार विपक्ष बिल्कुल तैयारी करके नहीं आया है उनके पास कोई मुद्दे नहीं है वह केवल रीडर बन के आए हैं, वे खाली पढ़ते-पढ़ते हैं, उनको कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या पूछ रहे हैं और उनका क्या पूछना चाहिए’’।

मेरे अंदर 45 साल के युवक से ज्यादा हौंसला है, इसलिए मेरी उम्र 45 साल है : अनिल विज

आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के बीच उम्र को लेकर हुई नोक झोक के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘‘हुड्डा साहब रोज सदन में मेरी उम्र को लेकर प्रश्न करते हैं तो मैंने सोचा कि मैं आज इनका जवाब दे ही दूं। 

मैंने उनको बताया की उम्र जो है वह डेट ऑफ बर्थ के साथ नहीं नापी जाती है। मैंने इसी प्रकार से 45 साल के युवक के साथ दौड़ लगाकर देखा कि मेरे अंदर उससे ज्यादा हौसला है इसलिए मेरी उम्र 45 साल है’’।

किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज के लिए उनकी उपज बढाने के लिए बहुत कदम उठाए : अनिल विज

उन्होंने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज के लिए उनकी उपज बढाने के लिए बहुत कदम उठाए हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को काफी लाभ हुआ है और किसानों को 6000 रूपए सालाना दिए जाते हैं उससे भी किसानों को सहुलियत मिलती है।

विपक्ष तर्कहीन आरोप लगा रहा है क्योंकि विपक्ष इस बार तैयारी करके नहीं आया है : अनिल विज

कालोनियों के रेगूलर करने के बारे में विपक्ष के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘विपक्ष तर्कहीन आरोप लगा रहा है क्योंकि विपक्ष इस बार तैयारी करके नहीं आया है। कालोनियों के संबंध में उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस के कार्यकाल की बनी हुई कालोनियां है और पुरानी कॉलोनियां है। इन कालोनियों में रहने वाले लोगों के जीवन को सुधारने के लिए, वहां तक विकास पहुंचाने के लिए हमारी सरकार द्वारा निर्णय लिया जा रहा हैं’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Assembly , Budget Session , Haryana Budget Session , PM Fasal Bima Yojana , PM Kisan Samman Nidhi , Bhupinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD