Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अरविंद केजरीवाल की ओर से नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा, एक अप्रैल से शुरू होगा जन आंदोलन

तीन करोड़ पंजाबी नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9779100200 की शुरुआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 18 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 09:07 IST

राज्य में नशे की लानत के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की शुरुआत करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक अप्रैल से नशे के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया।यहां इंडोर स्टेडियम में एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से चंद नशा तस्करों को खदेड़ने के लिए तीन करोड़ पंजाबी मैदान में उतरेंगे, क्योंकि ये तस्कर पैसे कमाने के लालच में पंजाब की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार एक अप्रैल से नशे के खिलाफ व्यापक जन अभियान शुरू करेगी और हर पंजाबी से इस जंग का सिपाही बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नशे के सफाए के लिए काम करेगा और यह एक निर्णायक लड़ाई होगी।आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी करते हुए जनता से अपील की कि वे अपने इलाके में नशा बेचने वालों की जानकारी इस नंबर पर साझा करें। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि पूरे राज्य में नशे की स्थिति की वास्तविकता जानने के लिए जनगणना करवाई जाएगी। इसके तहत टीमें घर-घर जाकर नशे की वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगी और पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखते हुए उनके सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर गांव में खेल मैदान और जिम खोले जाएंगे। यह पहल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाने में मदद करेगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 5000 नए होम गार्ड भर्ती किए जा रहे हैं और उन्हें राज्य के सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में हर स्तर पर ठोस रणनीति बनाई है और अब इसे लागू किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के मंत्री नशे को संरक्षण देते थे और सत्ता की लालसा के लिए पंजाब की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे थे। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इन नेताओं ने सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए नशा, रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल और अन्य माफियाओं को शरण दी थी। 

उन्होंने कहा कि इन नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह उस सरकार ने ली, जिसके नेता ने सार्वजनिक रूप से शपथ ली थी कि चार महीनों में नशे का सफाया कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि यह महाराजा जनता की पहुंच से बाहर रहा और लोगों की परवाह किए बिना केवल सत्ता का आनंद लेने के लिए अपने पद का उपयोग करता रहा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नशे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही राज्य से इस अभिशाप का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के सरगनाओं और कभी राज्य के शक्तिशाली मंत्री रहे उन लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा, जो इस घिनौने अपराध में शामिल थे, और उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीमा पार से नशे की आपूर्ति रोकने के लिए एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी स्थापित की जाएगी क्योंकि 70 प्रतिशत नशे पाकिस्तान से सप्लाई किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से घबराकर देश विरोधी ताकतें राज्य की प्रगति और समृद्धि को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य भर में हुए ग्रेनेड हमले इसी साजिश का हिस्सा हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य की दुश्मन इन ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इन पंजाब विरोधी ताकतों को सख्त चेतावनी दी कि यह कांग्रेस, अकाली या भाजपा की सरकार नहीं है और इन ताकतों के नापाक मंसूबों को 'आप' सरकार पूरी तरह नाकाम कर देगी। 

उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार के कार्यकाल में राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस, अकाली और भाजपा ने लुधियाना वासियों के लिए जर्जर हालत में सिविल अस्पताल छोड़ा था, लेकिन अब इसका पूरी तरह नवीनीकरण कर दिया गया है।'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस सिविल अस्पताल में 30,000 से अधिक चूहे थे, लेकिन अब राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य क्रांति शुरू कर दी है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले 3-4 महीनों में भूमि रजिस्ट्री के काम को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापक सुधारों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं और सभी सार्वजनिक सेवाएं आम आदमी के दरवाजे तक पहुंचाई जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन पंजाबियों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में जनकल्याण के कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Tarunpreet Singh Sondh , Hardeep Singh Mundian , Sanjeev Arora , Dr Balbir Singh , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD