Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों द्वारा भगवंत सिंह मान की सराहना

सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में उद्योगपतियों की मिलनी में की शिरकत

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Tarunpreet Singh Sondh, Hardeep Singh Mundian, Sanjeev Arora
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 14:05 IST

प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिए गए उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना करते हुए प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है। सी.सी.यू. के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर उस मुद्दे का समाधान किया जाता है, जो उसके संज्ञान में लाया जाता है, और यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार हुआ है कि अधिकारी स्वयं उद्योगपतियों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

सी.आई.आई. पंजाब के अमित थापर ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य सरकार का पूरा प्रशासनिक अमला, जिसमें वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं, मात्र एक फोन कॉल की दूरी पर उपलब्ध है। 

अमित थापर ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी औद्योगिक विकास की यह गति बनी रहेगी क्योंकि राज्य सरकार ने इस दिशा में उद्योग-हितैषी नीति अपनाई है। सी.आई.आई. पंजाब के चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब ने कई प्रगतिशील और उद्योग-हितैषी फैसले लिए हैं। 

उन्होंने इन महत्वपूर्ण फैसलों के लिए राज्य सरकार का आभार जताया, जिनके परिणामस्वरूप राज्य में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। अमित जैन ने पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

एपेक्स चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के संयोजक राहुल आहूजा ने भी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए कई उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब उद्योगों की समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान किया गया है। 

राहुल आहूजा ने कहा कि उद्योगपतियों की हर जायज़ मांग को राज्य सरकार द्वारा पूरा किया गया है। सी.आई.आई. के संयोजक नीरज सतीजा ने कहा कि हर उद्योगपति राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को और समृद्ध बनाने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों से खुश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों से हर उद्योगपति को बहुत लाभ हुआ है। 

नीरज सतीजा ने राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों की मदद के लिए शुरू की गई कई प्रगतिशील नीतियों की भी सराहना की। इंडस्ट्री एंड ट्रेड के प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के सत्ता में आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति और समृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को मजबूती प्रदान की है, जिससे यह क्षेत्र आज दोगुनी रफ्तार से विकास कर रहा है। 

पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र की कई लंबित समस्याओं का समाधान किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Tarunpreet Singh Sondh , Hardeep Singh Mundian , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD