Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल को हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 58 वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 11:38 IST

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री आलोक वर्मा के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 323 की अनुपालना में राज्यपाल को वर्ष 2023-2024 की 58वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।उन्होंने राज्यपाल को 58वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि रिपोर्ट में आयोग द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दर्शाया गया है। 

उन्होंने राज्यपाल को रिपोर्ट के कुछ मुख्य बिंदुओं से अवगत करवाते हुए बताया कि आयोग ने वर्ष 2023-24 में विभिन्न पदों के लिए कुल 50 विज्ञापन जारी किए। आयोग ने वर्ष 2023-24 में रिकार्ड भर्ती कर कुल 1831 उम्मीदवारों को ग्रुप-ए और बी के पदों पर चयन करते हुए अनुशंसा सरकार को भेजी गई। आयोग ने इसके लिए वर्ष भर में 23 छटनी परीक्षाएं, 25 विषय ज्ञान परीक्षाएं व 62 साक्षात्कार आयोजित किए हैं।

आयोग के सचिव श्री मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि आयोग का मुख्य कार्य सरकार की मांग के अनुसार ग्रुप-ए और बी के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन/भर्ती करना है। इसके अतिरिक्त आयोग सरकार को हरियाणा सिविल सेवाएं (दण्ड एवं अपील) नियम-2016 के अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही के मामलों व विभिन्न विभागों के सेवा नियम बनाने व उनमें संशोधन करने के मामलों में भी अपना परामर्श देता है। 

इन सभी मामलों का विवरण भी वार्षिक रिपोर्ट में शामिल है। इस रिपोर्ट में आयोग का संक्षिप्त इतिहास, उसके मुख्य कार्यों, आयोग द्वारा अपनाई गई भर्ती प्रक्रिया, आयोग के खर्चों व आर०टी०आई० के अन्तर्गत निपटाए गए मामलों का सम्पूर्ण विवरण दिया गया है। इस मौके पर आयोग के उप सचिव श्री सतीश कुमार, आयोग के सदस्यगण श्रीमती ममता यादव, डॉ. सोनिया त्रिखा व श्री राजेद्र धीमान भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD