Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा वार्ता में हिंद-प्रशांत सुरक्षा, रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया

Military, Army, Indiaan Army, Amitabh Prasad, Bernard Philip, India Australia Defence Talks
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 17:58 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का नौवां संस्करण 17 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, वहीं ऑस्ट्रेलियाई पक्ष की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग में अंतर्राष्ट्रीय नीति प्रभाग के प्रथम सहायक सचिव श्री बर्नार्ड फिलिप ने चर्चा भाग लिया।

दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रक्षा अभ्यासों और आदान-प्रदानों की बढ़ती आवृत्ति तथा जटिलता सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हो रही निरंतर प्रगति का स्वागत किया। इसमें पहली बार हासिल हुई कई उपलब्धियां, प्रमुख समझौतों को अंतिम रूप देना और एक-दूसरे की प्रमुख रक्षा व्यापार प्रदर्शनियों में भागीदारी भी शामिल थी।

इस बैठक के दौरान नवंबर 2023 में विदेश और रक्षा मंत्रियों के 2+2 सम्मेलन, अक्टूबर 2024 में सचिव स्तर पर अंतर-सत्रीय 2+2 परामर्श तथा नवंबर 2024 में शीर्ष नेताओं के दूसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के रक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस चर्चा में समुद्री क्षेत्रीय जागरूकता, पारस्परिक सूचना साझाकरण, रक्षा उद्योग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग तथा एक-दूसरे के क्षेत्रों से तैनाती सहित अभ्यास व आदान-प्रदान से सहयोग प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया शांतिपूर्ण, स्थिर एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों पक्षों ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली अगली 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए प्राथमिकताओं व तैयारियों पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को तैयार करने पर कार्यान्वित होने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जैसा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने सामूहिक शक्ति बढ़ाने, दोनों देशों की सुरक्षा में साथ देने और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए कल्पना की थी।

दोनों देशों ने रक्षा उद्योग में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने दोनों पक्षों की संबंधित एजेंसियों से रक्षा विज्ञान व प्रौद्योगिकी सहयोग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। दोनों अधिकारियों ने बहुपक्षीय साझेदारों के साथ कार्य करने सहित समुद्री, भूमि एवं वायु क्षेत्रों में सहयोग तथा सहभागिता को और अधिक विस्तार देने पर भी सहमति व्यक्त की।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान रक्षा क्षेत्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरे हैं। इस दिशा में रक्षा नीति वार्ता का आठवां संस्करण 2023 में आयोजित किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल इस यात्रा के एक भाग के तौर पर मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा भी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी 18 मार्च, 2025 को रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह से भेंट करेंगे।

 

Tags: Military , Army , Indiaan Army , Amitabh Prasad , Bernard Philip , India Australia Defence Talks

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD