Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने सितारों से सजे पहले फिट इंडिया कार्निवल का उद्घाटन किया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कुश्ती चैंपियन संग्राम सिंह, प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ मिकी मेहता, पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान शैंकी सिंह और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रोहताश चौधरी के साथ समारोह में भाग लिया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Ayushmann Khurrana, Sangram Singh, Shanky Singh, Rohtash Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 14:16 IST

बहुप्रतीक्षित फिट इंडिया कार्निवल आज नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही, तीन दिनों तक चलने वाली उत्साह से भरी फिटनेस और वेलनेस गतिविधियों का मंच तैयार हो गया। इस कार्यक्रम की केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शोभा बढ़ाई और सितारों से सजे इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कुश्ती के चैंपियन संग्राम सिंह, प्रसिद्ध वेलनेस विशेषज्ञ मिकी मेहता, पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान शैंकी सिंह और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रोहताश चौधरी के साथ भाग लिया।

आज अपनी तरह के पहले तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. मांडविया ने राष्ट्र निर्माण में स्वास्थ्य (फिटनेस) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यह खेलों को एक संस्कृति बनाने और सभी के बीच फिटनेस के संदेश को बढ़ाने की एक शुरुआत है। 

हम इसे संडेज ऑन साइकल (रविवार को साइकिल चलाने) की तरह एक आंदोलन के रूप में शुरू करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि फिट इंडिया कार्निवल पूरे भारत के अन्य शहरों और कस्बों में भी आयोजित किया जाए। यह सिर्फ फिटनेस नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक समृद्धि, पोषण और बहुत कुछ पर ध्यान देने वाला एक वेलनेस कार्निवल है।"

इस कार्यक्रम में 'फिट इंडिया आइकन' के रूप में सम्मानित आयुष्मान खुराना ने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य ही असली धन (हैल्थ इज वैल्थ) है - यह बात सभी जानते हैं और मुझे लगता है कि एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र होता है। 

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य अपने नागरिकों के बीच शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। मैं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भारत को और अधिक फिट बनाने के उनके बड़े विजन के लिए और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देता हूं।"

शाम की शुरुआत कलारीपयट्टू, गतका और मल्लखंब के शानदार प्रदर्शनों के साथ हुई, जिसमें भारत की समृद्ध मार्शल आर्ट विरासत को दर्शाया गया। अगले दो दिनों तक जारी रहने वाले इस कार्निवल में कई रोमांचक खेल और फिटनेस चैलेंज शामिल हैं, जिनमें रस्सी कूदना, आर्म रेसलिंग, क्रिकेट बॉलिंग, पुश-अप और स्क्वाट प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इसके अलावा, भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र (एनसीएसएसआर) के विशेषज्ञ उपस्थित लोगों के लिए पोषण और मनोवैज्ञानिक परामर्श सहित निःशुल्क स्वास्थ्य मूल्यांकन की पेशकश कर रहे हैं। इस शाम का एक विशेष आकर्षण "साइकिल चलाने के लाभ" नामक पुस्तक का विमोचन था, जिसे एनसीएसएसआर टीम द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के लिए दैनिक दिनचर्या में साइकिल चलाने को शामिल करने के महत्व को बताने के लिए संकलित किया गया था। 

केंद्रीय मंत्री ने फिटनेस आइकन के साथ एक विचारशील प्रश्नोत्तर सत्र का भी नेतृत्व किया, जिसमें सक्रिय जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया गया। फिटनेस से भरपूर इस शाम में एक बेहतरीन 'नृत्य के माध्यम से फिटनेस' नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिला, जिसमें जोश से भरपूर प्रदर्शनों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम के संवाद सत्र में आयुष्मान खुराना, संग्राम सिंह और मिकी मेहता ने एक मजेदार फिटनेस चैलेंज में भाग लिया, जिसने उपस्थित लोगों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी पहलों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टॉलों पर जाने के साथ हुआ।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Ayushmann Khurrana , Sangram Singh , Shanky Singh , Rohtash Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD