Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर की प्रतिमा का अनावरण व शहीदी समागम आयोजित

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 12:25 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नगर कौंसिल प्रधान रहे शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर की प्रतिमा का अनावरण एवं शहीदी समागम का आयोजन राजपुरा के बाहवालपुर भवन में किया गया। इस अवसर पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने शिरकत कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. हरबंस लाल ने भी भाग लिया और शहीद प्रभाकर के बलिदान को नमन किया। आयोजन महावीर क्रांति सेवा संघ द्वारा किया गया, जिसमें संघ के संयोजक अशोक चक्रवर्ती ने वीरेश शांडिल्य का स्वागत किया और उन्हें भगवा दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। शांडिल्य ने कार्यक्रम के आयोजकों को 21 हज़ार रुपये की राशि देशहित में शहीदों का प्रचार करने के लिए दी ।

इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर के बेटे विजय प्रभाकर व उनके परिवार एवं संयोजक अशोक चक्रवर्ती को कृपाण एवं भगवा दोशाला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सत्यप्रकाश प्रभाकर ने हिंदू-सिख समाज को जोड़ने का कार्य किया, जो आतंकवादियों को स्वीकार नहीं था। इसी कारण उन्हें आतंकियों ने गोलियों से भून दिया।

शांडिल्य ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को शहीद प्रभाकर की सोच से जुड़ने की जरूरत है। जिस तरह से कट्टरपंथी ताकतें पंजाब का माहौल खराब कर रही हैं, उसके खिलाफ सामूहिक जनआंदोलन समय की मांग है। उन्होंने मंच से संत समाज एवं गणमान्यों की उपस्थिति में घोषणा की कि अगर मेरी जान भी जाए, तो वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करते हुए जानी चाहिए।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा का कवच हैं और भारत को मज़बूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतवासी आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शांडिल्य ने कहा मेरा जन्म आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हुआ है। मेरे पिता ने मुझे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी और शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर जैसे वीरों की गाथाएँ उनके आतंकवाद के ख़िलाफ मुहिम में उन्हें बेहद हौंसला देती है। 

वहीं शांडिल्य ने कहा अशोक चक्रवर्ती ने 1990 के दशक में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजपुरा में काम किया और वह आतंकवाद के ख़िलाफ और शहीदों की सोच पर पहरा दे रहे है इसलिए उन्हें भी सुरक्षा पंजाब सरकार दें । इस अवसर पर आरएसएसएस के वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, कुलदीप सिंह सिद्धपुरा, इकबाल सिंह, भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल, अशोक शास्त्री एवं संत समाज के गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD