Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

 

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाई

लहरा निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, लहरा से होशियारपुर तथा मूनक से खनौरी तक बस सेवा हुई शुरू

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lehragaga, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लहरा/संगरूर , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 09:17 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में लहरा हलके के निवासियों को निरंतर बड़ी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने लहरा बस स्टैंड से दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने कहा कि लहरा से होशियारपुर जाने वाले व्यापारियों को अक्सर अपनी यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि यहां से कोई सीधी बस सेवा नहीं थी।  

उन्होंने बताया कि अब बस रोजाना सुबह 6.45 बजे लहरा बस स्टैंड से रवाना होकर सुनाम, संगरूर, लुधियाना होते हुए दोपहर बाद होशियारपुर पहुंचेगी और वहां से दोपहर 2.37 बजे लहरा के लिए वापिस रवाना होगी।  उन्होंने कहा कि इस बस से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जो 422 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।कैबिनेट मंत्री श्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि दूसरी बस सेवा मूनक से खनौरी तक यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेगी।  

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा न होने के कारण विद्यार्थी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और अब यह समस्या स्थाई रूप से हल हो गई है।कैबिनेट मंत्री बरिन्दर गोयल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना का विशेष रूप से धन्यवाद किया।  

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उन सभी गांवों में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, जहां पिछली सरकारों ने बस सेवाओं सहित लोगों की अन्य मांगों को नजरअंदाज किया था और आज पंजाब के हर गांव और शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ गौरव गोयल, मार्केट कमेटी चेयरमैन शीशपाल आनंद, पीए राकेश कुमार गुप्ता, रमेश कुमार सेवानिवृत्त अध्यापक, राकेश कुमार आढ़ती, नंद लाल, डा.  सेठी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lehragaga , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD