Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने मनोहर लाल खट्टर से अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो के लिए यातायात सुगम बनाने का आग्रह किया

अंबाला में भाजपा के प्रभुत्व पर प्रकाश डाला गया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 14 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 18:34 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर हरियाणा मुख्यमंत्री रहते हुए अम्बाला छावनी को बहुत कुछ दिया और सूखे हुए शहर में रंग भरे हैं। आज वह केवल अम्बाला जिले के लिए कुछ मांग रहे हैं क्योंकि चंडीगढ़ हमारी हरियाणा की राजधानी है, मगर चंडीगढ़ तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है और चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पूरी तरह जाम रहती है तथा लोगों के चंडीगढ़ आने-जाने में कई घंटे लगते हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत आज वे अम्बाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग केंद्रीय मंत्री से कर रहे हैं इससे लाखों लोगों के समय की बचत होगी और और लाभ मिलेगा। श्री विज आज अम्बाला छावनी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में होली के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के आगमन पर भाजपा नेताओं को संबोधित कर रहे थे। 

इससे पहले, अम्बाला छावनी होली मनाने के लिए पहुंचे मंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंत्री अनिल विज, नगर परिषद में नवनिर्वाचित भाजपा, 25 पार्षदों और भाजपा नेताओं के साथ फूलों से होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दी।

अम्बाला छावनी के विकास में मनोहर लाल ने बतौर मुख्यमंत्री कोई अड़चन नहीं आने दी : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनोहर लाल जी के मुख्यमंत्री रहते व उनके सहयोग से हमने अम्बाला छावनी का भी और सारे प्रदेश का काम करने की कोशिश की और इनके रहते उन्हें कभी किसी काम में अड़चन नहीं आई। जब भी उन्होंने कोई बात रखी तो मनोहर लाल जी ने उसे हंसते-हंसते स्वीकार किया। 

सबसे ताजा उदाहरण अम्बाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का है। एयरपोर्ट के लिए सेना से जमीन लेना बहुत मुश्किल था और सेना से जमीन स्थानांतरित करने के लिए जो कीमत लगाई वह बहुत ज्यादा थी। तब उन्होंने मनोहरलाल जी से बात की और हंसते-हंसते मनोहर लाल जी ने एयरपोर्ट की जमीन के लिए 130 करोड़ रुपए अलॉट कर दिए।

मैं और मनोहरलाल एक ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, हमें जनता की सेवा करना सिखाया गया : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनोहर लाल और हमारा मुद्दा एक ही है, हम एक ही विश्वविद्यालय (आरएसएस) के विद्यार्थी हैं और हमें यहीं सिखाया जाता है कि जनता का काम करना है और देश व प्रदेश को आगे ले जाना है। ऐसा नहीं है कि काम करते हुए हमारे मतभेद नहीं हुए यह प्रजातंत्र का तकाजा है। 

प्रजातंत्र में भिन्न-भिन्न मत हो सकते हैं, लेकिन हमारे मत मुद्दों पर होते थे, उसकी भी खूबसूरती थी कि या मनोहरलाल मान जाते थे या वो मुझे मना लेते थे। जिससे विकास की गाड़ी लगातार चलती रहती थी और उसकी रवानगी में कभी कोई रुकावट नहीं आई। जो मनोहर लाल से उन्होंने अम्बाला छावनी के लिए मांगा वो उन्होंने दिया।

अम्बाला छावनी की जनता ने हमें पूर्ण समर्थन दिया : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज खुशी इस बात की है कि अम्बाला छावनी की जनता ने 32 में से 25 पार्षद जिताकर और अध्यक्ष को लगभग 28 हजार मतों से जिताकर यह सिद्ध कर दिया है कि अम्बाला छावनी की जनता पूर्णत: हमारे साथ है। 

विधानसभा चुनाव में कुछ गद्दारों ने विपक्षी पार्टियों व बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर यहां का रंग बदरंग करने का प्रयास किया, मगर अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें सातवीं बार प्रधान बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। आम विधानसभा में सबसे ज्यादा बार चुनाव जीतने वाले वह विधायक है।

पूरी सीटें मिलती तो 32 में से 32 सीटें जीतते : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर परिषद चुनाव से पहले खेल कुछ बदरंग हो गया था और 32 में से 15 उम्मीदवारों का पहले नाम काट दिया गया था। उन्होंने हाईकमान से बात की तो 15 में से 10 टिकटें बदलवाई और 10 में 9 सीटें हम जीते हैं। यदि पूरी सीटें मिलती तो 32 में से 32 सीटें जीतकर देश में उदाहरण देते। हालांकि जो नहीं जीते वो भी उनके पार्षद है और अपने वार्डों में पार्षद की ही तरह कार्य करें।

हिंदुस्तान में रहते हुए हमें अपने पर्व मनाने का पूरा अधिकार : अनिल विज

आज होली के पर्व पर बहुत बड़ा मुद्दा भी है और मीडिया के माध्यम से रोज इस पर समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। मगर मेरा मत साफ है कि यह हिंदुस्तान है अगर इसका संधि विछेच्छ करें तो यह हिंदुओं का स्थान है और यहां पर हमें अपने पर्व मनाने का पूरा अधिकार है। हमें अपने त्यौहार मनाते हुए आप पर रंग का छींटा पड़ जाता है तो उसे बर्दाश्त करना चाहिए। 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि बारिश के छींटों से बचने के लिए हम घर पर रहते हैं। यदि बारिश का लुत्फ उठाना है तो हमें घर से बाहर जाना होगा और इससे हम पर कुछ छींटे भी पड़ेंगे, इसे हमें बर्दाश्त करना चाहिए। इसलिए सभी को इस रंगों के त्यौहार पर जो खटास आई है इसे मीठी गुजिया में बदलना चाहिए और रंगों के त्यौहार को खूबसूरती से मनाना चाहिए।

भाजपा संगठन ऊपर से नीचे तक हमेशा तैयार, अम्बाला छावनी इसका उदाहरण, अम्बाला छावनी से हम लगातार जीत रहे हैं : मनोहर लाल

केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारा संगठन पूरी तरह से तय है और अम्बाला छावनी से बेहतर इस विषय पर कोई नहीं जानता। अम्बाला छावनी से हम लगातार जीत रहे हैं। 

यहां जो टीम जीतकर आई है उनसे वह आह्वान करते हैं कि वह जनहित में बेहतर कार्य करें ताकि जनता ने जो अपेक्षा उनसे रखी है उन पर वह खरा उतरें। वह अपनी शुभकामनाएं निकाय चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को देते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।

हरियाणा में भाजपा की लहर, जन-जन का मिल रहा समर्थन :  मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में अम्बाला छावनी, अम्बाला शहर व पूरे हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से विजयी हुई है। प्रदेश में पार्टी की पूरी लहर है और चुनाव में भाजपा को जन-जन ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में कांग्रेस व अन्य दल खत्म हो चुके हैं।

2014 से हम प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा, निकाय व ग्रामीण क्षेत्र में कई चुनाव जीते : मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले कांग्रेस में जो जीतते थे वो अपने परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों ने सत्ता का सुख सीमित रखते थे। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी जनता को जीताता है तो हम सर्व समाज के लिए कार्य करते हैं। 2014 से हम तीन लोकसभा चुनाव, तीन विधानसभा और दो बार निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव जीत चुके हैं। 

जनता पर भाजपा सरकार ने विश्वास बनाया है। सबका साथ व सबका विकास सरकार ने किया है। मोदी जी ने देशभर में कहा 130 करोड़ मेरा परिवार है और सभी कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विपक्ष खत्म हो जाए तो कार्यकर्ता बेफिक्र न हो और पहले से बेहतर कार्य करें।

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज होली के अवसर पर मंत्री अनिल विज एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ जमकर फूलों की होली खेली व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, प्रमोद लक्की, रवि बुद्धराजा, हर्ष बिंद्रा, मोहित कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD