Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही पर अपनाया सख्त रुख

सिविल सर्जन और एस.एम.ओ. फतेहगढ़ साहिब को कारण बताओ नोटिस जारी

Dr Balbir Singh, Fatehgarh Sahib, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 16:40 IST

ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज सुबह सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी कक्ष बंद पाए गए, जिससे मरीज लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इन अति आवश्यक सेवाओं के प्रबंधन के लिए जिम्मेवार स्टाफ भी अपने स्थानों से गैर हाजिर पाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री के दिशा निर्देश पर तुरंत करवाई करते हुए डायरेक्टर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डॉ हितेंद्र कौर द्वारा इस गंभीर प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिविल सर्जन और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एस.एम.ओ.) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इन अधिकारियों को दिन के अंत तक स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।

स्थिति पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "यह अस्वीकार्य है कि मरीजों को कतारों में इंतजार करना पड़े, जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी कक्ष बंद पड़े हों। ऐसी लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मरीजों की भलाई के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुबह 8:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने और 9:00 बजे से ओपीडी सेवाएं शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने आगे कहा, "सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को होने वाली असुविधा पूरी तरह अस्वीकार्य है। हम ऐसी लापरवाहियों के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाएंगे और सभी मरीजों को समय पर और उचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।"

 

 

Tags: Dr Balbir Singh , Fatehgarh Sahib , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD