Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में सरकारी बसों को डीजल आपूर्ति के लिए आई.ओ.सी. के साथ समझौता किया

इस समझौते से पांच वर्षों की अवधि में लगभग 90 करोड़ रुपये की होगी बचत

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 18:25 IST

वित्तीय सूझबूझ और संसाधनों के उचित प्रबंधन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने पंजाब रोडवेज/पनबस की बसों के लिए डीजल आपूर्ति हेतु इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आई.ओ.सी.) के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पंजाब भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस समझौते से पांच वर्षों की अवधि में सरकारी खजाने को लगभग 90 करोड़ रुपये की बचत होगी।

इस समझौते पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में पंजाब सरकार की ओर से राज्य परिवहन निदेशक-कम-एम.डी. पनबस राजीव कुमार गुप्ता और आई.ओ.सी. की ओर से कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख आशुतोष गुप्ता द्वारा हस्ताक्षर किए गए। स भुल्लर ने बताया कि इस समझौते के तहत आई.ओ.सी. ने 2,550 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट की पेशकश की है, जो कि 2019 में हुए पिछले समझौते की तुलना में 570 रुपये प्रति किलोलीटर अधिक है, जब 1,980 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट दी गई थी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आई.ओ.सी. द्वारा दी गई इस छूट से पंजाब रोडवेज को प्रतिवर्ष लगभग 9 करोड़ रुपये की बचत होगी। इसके अतिरिक्त, पी.आर.टी.सी. भी आई.ओ.सी.एल. के साथ इसी प्रकार का समझौता करेगा, जिससे प्रति वर्ष 9 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बचत होगी। इस प्रकार, वार्षिक कुल बचत 18 करोड़ रुपये और पांच वर्षों में कुल बचत लगभग 90 करोड़ रुपये होगी।

स लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह निर्णय वित्तीय जिम्मेदारी और संसाधनों के कुशल उपयोग पर विशेष ध्यान देने को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम जनता के धन की बचत करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

परिवहन के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री डी.के. तिवारी ने कहा कि यह समझौता व्यापक विचार-विमर्श और वार्ता का परिणाम है, जिससे अगले पांच वर्षों में सरकार को बड़ी राशि की बचत होगी।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD