Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

अमित शाह ने अहमदाबाद में 146 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात के बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला गया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Gujarat Development, Ahmedabad Projects, Infrastructure Growth, Narmada Canal Bridge, SG Highway Flyover, Sanand Hospital, Kalol Hospital
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 17:14 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद में 146 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत देशवासियों को होली के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं देकर की। 

उन्होंने कहा कि आज तीन परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास हो रहा है। इनमें 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला साणंद-चेखला-कडी रोड पर अहमदाबाद-विरमगाम रेलवे ट्रैक पर लगभग 1 किलो मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। 

श्री शाह ने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बहुत सुविधा हो जाएगी। श्री अमित शाह ने कहा कि आज नेशनल हाईवे संख्या 147 पर नर्मदा नहर पर 36.30 करोड रुपए की लागत से 4 लेन पुल का निर्माण और 45 करोड रुपए की लागत से सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे छारोडी पर फ्लाई-ओवरब्रिज का भी भूमिपूजन हुआ। 

उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रो में विकास के नए आयाम सिद्ध करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य पूरे किए हैं। 

इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से गुजरात आज पूरे भारत में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में न सिर्फ साणंद तालुका, कलोल विधानसभा क्षेत्र और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं बल्कि पूरे गुजरात में विकास हुआ है। 

श्री शाह ने कहा कि इन इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों से क्षेत्रवासियों का जीवन अधिक सुगम होगा और कनेक्टिविटी आसान होगी, जिससे रोजगार, उद्योग व व्यापार को नई गति मिलेगी। श्री अमित शाह ने कहा कि साणंद में भारत सरकार 500 बिस्तर वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्णय किया है कि साणंद और बावला तालुका के सभी नागरिकों के लिए यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई ट्रस्ट्स के अस्पताल भी बन रहे हैं। कलोल तालुका में भी भारत सरकार 300 बिस्तर का एक सरकारी अस्पताल बना रही है। 

श्री शाह ने कहा कि ये सभी अस्पताल बनने के बाद किसी भी व्यक्ति को उसके घर के नज़दीक ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगीं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ ही गुजरात भी बहुत प्रगति कर रहा है। 

कच्छ में विश्व के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की योजना, एशिया में सबसे बड़ी ग्रीन सिटी, धोलेरा और भारत का दूसरा सबसे लंबा हाईवे-सुरत-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे गुजरात में हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल हब बनाने के लिए अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी, अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन और भुज से अहमदाबाद के बीच रेपिड रेल शुरु की गई है। 

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क, तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल का नेटवर्क और चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क आज भारत में है। उन्होंने कहा कि देश में आज 136 वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं और 97 प्रतिशत ब्रॉडगेज नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो चुका है।

श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में पिछले 10 साल में 60 प्रतिशत बढोतरी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद की सभी सरकारों  के 70 साल के मुकाबले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के 10 साल में ज्यादा विकास हुआ है। 

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में 4 लेन हाईवे में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है,  प्रतिदिन 36.5 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है और देश में आज 157 एयरपोर्ट हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Gujarat Development , Ahmedabad Projects , Infrastructure Growth , Narmada Canal Bridge , SG Highway Flyover , Sanand Hospital , Kalol Hospital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD