Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

एलएंडटी कट्टुपल्ली में दूसरे बेड़े के सहायक जहाज की कील बिछाने का कार्य सम्पन्न हुआ

भारतीय नौसेना की ब्लू वाटर क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना

Military, Navy, Indian Navy, Fleet Support Ships, FSS, Aatmanirbhar Bharat, Blue Water Navy, Rajaram Swaminathan, Hindustan Shipyard Limited, HSL, Kattupalli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कट्टुपल्ली , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 17:02 IST

पांच फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस) में से दूसरे का निर्माण कार्य 12 मार्च 2025 को मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में शुरू हुआ। इस कार्क्रम में वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक और भारतीय नौसेना, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड और मेसर्स एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे। 

भारतीय नौसेना ने अगस्त 2023 में पांच फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस) के अधिग्रहण के लिए एचएसएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे जिसकी डिलीवरी 2027 के मध्य में शुरू होगी। सार्वजनिक-निजी भागीदारी की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए, एचएसएल ने देश की जहाज निर्माण क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करने और डिलीवरी के लिए समयसीमा को पूरा करने के लिए मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली को दो एफएसएस के निर्माण का अनुबंध दिया है।

नौसेना में शामिल होने पर, एफएसएस समुद्र में बेड़े के जहाजों की पुनःपूर्ति के माध्यम से भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करेगा। 40,000 टन से अधिक विस्थापन वाले ये जहाज ईंधन, पानी, गोला-बारूद और भंडार ले जाएंगे, जिससे समुद्र में लंबे समय तक संचालन संभव होगा और बेड़े की पहुंच और गतिशीलता बढ़ेगी। 

अपनी दूसरी भूमिका में, जहाज प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कर्मियों को निकालने और राहत सामग्री के त्वरित वितरण के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) संचालन के लिए सुसज्जित होंगे। पूरी तरह से स्वदेशी डिजाइन और स्वदेशी निर्माताओं से अधिकांश उपकरणों की सोर्सिंग के साथ, यह परियोजना भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को बढ़ावा देगी। यह परियोजना भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत , मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड पहलों के अनुरूप है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Fleet Support Ships , FSS , Aatmanirbhar Bharat , Blue Water Navy , Rajaram Swaminathan , Hindustan Shipyard Limited , HSL , Kattupalli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD