Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अंबाला छावनी नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत

अनिल विज ने विकास कार्यों को श्रेय दिया, नागरिक प्रगति को बढ़ाने का संकल्प लिया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, BJP Victory, Ambala Cantonment, Municipal Elections, Haryana Politics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 18:15 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘अंबाला छावनी नगर परिषद में भी 32 में से 25 सीटें और भारी बहुमत से नगर परिषद के प्रधान सीट भाजपा के उम्मीदवारों ने जीती है क्योंकि उनके (अनिल विज) द्वारा दिन-रात जान लगाकर अंबाला छावनी में किए जा रहे विकास कार्याें का लोगों ने इनाम दिया है। 

उन्होंने कहा कि मैं तथा जीते/हारे हुए सभी उम्मीदवारों के सहयोग से अंबाला छावनी को विकास के क्षेत्र में नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगें’’। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, ‘‘राज्य के नगर निकाय के चुनाव में लोगों ने नरेंद्र मोदी जी की विकास करने की राजनीति के ऊपर एक बार फिर अपनी सहमति की मोहर लगा दी है और प्रदेश में अधिकतर नगर निकाय की सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है’’।

श्री विज आज अंबाला छावनी नगर परिषद में भाजपा के द्वारा प्रचण्ड जीत दर्ज किए जाने के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि अंबाला छावनी में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने होली मनाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया और एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाए।

अंबाला छावनी के लोगों ने सातवीं बार यहां से उन्हें जीताकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है : अनिल विज

उन्होंने बताया कि ‘‘इसी प्रकार, जो पिछला विधानसभा का चुनाव हुआ था उसमें हालांकि कुछ गद्दारों ने षड्यंत्र रचा था लेकिन उसके बावजूद सातवीं बार यहां से उन्हें जीताकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है’’।

नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती है : अनिल विज

श्री विज ने कहा कि ‘‘नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती है और जैसा कि मैंने चुनाव से पहले कहा था कि यहां पर मैं और यहां से जीते हुए पार्षद, तथा जो हार भी गए हैं, हम उनका भी सहयोग लेंगे, हम सब मिलकर अंबाला छावनी को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे’’।

हरियाणा से विपक्षी पार्टियों का सफाया हो गया है : अनिल विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘अंबाला शहर में भी मेयर के चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार जीता है और हरियाणा मेें जहां-जहां चुनाव हुए हैं, अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। इस परचम ने यह सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा से विपक्षी पार्टियों का सफाया हो गया है और विपक्षी पार्टियां एक तरह से खत्म हो गई है क्योंकि इनकी नकारात्मक राजनीति लोगों ने समझ ली है और इनको दुत्कार दिया है’’।

विपक्ष को लोगों ने नकार व दुत्कार दिया है : अनिल विज

हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस के हारने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘विपक्षी पार्टियां चाहे उसमें हुड्डा है चाहे कोई और भी है, लोगों के सामने इनका चेहरा आ गया है तथा लोगों ने इनको नकार दिया है’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , BJP Victory , Ambala Cantonment , Municipal Elections , Haryana Politics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD