Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में पंजाब विश्वविद्यालय की विरासत की प्रशंसा की

शिक्षा-उद्योग संबंध और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर प्रकाश डाला गया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Chandigarh, Panjab University, Panjab University Chandigarh, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, Gulab Chand Kataria, Nayab Singh Saini, Bandaru Dattatreya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 16:57 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 140 वर्षों में पंजाब विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। इस विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, खेल, शोध और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

उन्हें यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि इस विश्वविद्यालय ने 17 बार मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी जीती है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के एथलीटों के समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर देश को बेहद गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रपति ने शिक्षा-उद्योग संबंध को बढ़ावा देने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के नीति निर्माताओं से विश्वविद्यालय-उद्योग संबंध और भविष्य की तैयारी पर अधिक काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विषय अनुप्रयोग आधारित शिक्षा होनी चाहिए। 

शिक्षा से विद्यार्थियों को उनकी जीवन यात्रा में सहायता मिलनी चाहिए। राष्‍ट्रपति ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा और प्रतिस्पर्धा की भावना में वृद्धि होगी। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक विद्यार्थी चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक मानसिकता और उन्नत कौशल से युक्‍त हो। 

उभरती प्रौद्योगिकियों का ज्ञान प्राप्त करना और उनका निरंतर विकास करते हुए उनका उचित उपयोग करने की क्षमता सफलता के लिए आवश्यक होगी। राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला।

इस विश्वविद्यालय ने समाज को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नोबेल पुरस्कार विजेताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई महान व्यक्तित्व दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। राष्‍ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने प्रयासों और दूरदर्शी सोच के माध्यम से समाज, राष्ट्र और विश्व के लिए प्रभावी योगदान दे सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Chandigarh , Panjab University , Panjab University Chandigarh , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , Gulab Chand Kataria , Nayab Singh Saini , Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD