Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

जब भी मैं मॉरीशस आता हूँ, मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने ही लोगों के बीच हूँ : नरेन्द्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Prime Minister of Mauritius, Navinchandra Ramgoolam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉरीशस , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 13:57 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ आज ट्रायोन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मॉरीशस के भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों, पेशेवरों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और व्यापार जगत के अग्रणी व्यक्तियों सहित भारतीय प्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। 

इसमें मॉरीशस के कई मंत्री, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री रामगुलाम ने घोषणा की कि मॉरीशस, राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान भारत के प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन [जी.सी.एस.के.]’ प्रदान करेगा। 

प्रधानमंत्री ने इस असाधारण सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को उनकी गर्मजोशी और मित्रता तथा दोनों देशों के बीच जीवंत और विशेष संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। 

एक विशेष भाव व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम को ओसीआई कार्ड सौंपे। मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की साझा ऐतिहासिक यात्रा को याद किया। 

उन्होंने सर शिवसागर रामगुलाम, सर अनिरुद्ध जगन्नाथ, मणिलाल डॉक्टर और मॉरीशस की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। 

दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों की नींव रखने वाली साझा विरासत और पारिवारिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में भारतीय मूल के समुदाय द्वारा अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित और पोषित करने की सराहना की। 

इन आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए मॉरीशस के लिए एक विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की सातवीं पीढ़ी को ओसीआई कार्ड उपलब्ध कराए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत गिरमिटिया विरासत को पोषित करने के लिए कई पहलों का समर्थन करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को मॉरीशस का करीबी विकास साझेदार होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने आगे बताया कि भारत-मॉरीशस के विशेष संबंधों ने भारत के सागर विजन और ग्लोबल साउथ के साथ इसके जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

जलवायु परिवर्तन की साझा चुनौती से निपटने के बारे में बात करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन पहलों में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम (प्लांट4मदर) पहल पर भी प्रकाश डाला, जिसके तहत उन्होंने ऐतिहासिक सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान में एक पौधा लगाया। 

प्रधानमंत्री का पूरा संबोधन यहाँ देखा जा सकता है। इस आयोजन में एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल था, जिसमें इंदिरा गांधी सेंटर फॉर इंडियन कल्चर (आईजीसीआईसी), महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट (एमजीआई) और अन्ना मेडिकल कॉलेज के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Prime Minister of Mauritius , Navinchandra Ramgoolam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD