Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीजीसी लांडरां के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कॉलेज सीसीएचएमसीटी ने स्टारबक्स के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 11, 2025, 16:04 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (सीसीएचएमसीटी) ने दुनिया की सबसे बड़ी कॉफीहाउस चेन, स्टारबक्स के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कोलैबोरेशन के तहत, इवैल्यूएशन प्रोसेस के बाद, सीसीएचएमसीटी के छात्रों को स्टारबक्स के साथ छह महीने की रिटेनरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम करने का अवसर मिलेगा। 

इसके अलावा, उन्हें विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में हिस्सा लेने का भी मौका प्राप्त होगा, जो उनके प्रैक्टिकल स्किल्स को निखारने, नई टेक्नोलॉजी की समझ विकसित करने और भारत के तेजी से बढ़ते कॉफी सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। यह साझेदारी अकादमिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच के गैप को ख़त्म कर स्टूडेंट्स को उनके लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करेगा।  

रेडसीर स्ट्रेटेजी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, "भारत का आउट-ऑफ-होम कॉफी बाजार 2028 तक 2.6 डॉलर से 3.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 15-20% की महत्वपूर्ण वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) होगी। यह वृद्धि कॉफी को एक जीवनशैली विकल्प के रूप में बढ़ती स्वीकृति और प्रीमियम कॉफी सेगमेंट के विस्तार से प्रेरित होगी।" 

इस इंडस्ट्री की अनुमानित वृद्धि हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्रों के लिए करियर की संभावनाओं को बढ़ावा देती है। ग्लोबल लेवल पर कॉफी की खपत में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय करियर के अवसरों के द्वार खोलती है, जिससे प्रशिक्षित पेशेवरों की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी चेन में भारी मांग बनी रहने वाली है। इसके अलावा, मार्किट एक्सपेंशन से विशेष रूप से कॉफीहाउस मैनेजमेंट, बारिस्ता एक्सपरटाइज, स्टोर मैनेजर, कॉफी मास्टर और सप्लाई चैन प्रोफेशनल्स जैसे क्षेत्रों में करियर के नए अवसर उत्पन्न होते हैं, जिससे कैफे कल्चर और क्विक-सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) ऑपरेशन्स में वृद्धि होती है।

मानसी चौधरी, एचआर स्पेशलिस्ट, स्टारबक्स ने कहा, "सीजीसी के छात्रों के साथ बातचीत करना एक बहुत पॉजिटिव अनुभव रहा। उन्होंने हमारी संचालन प्रक्रिया और स्टारबक्स द्वारा प्रदान किए जाने वाले करियर अवसरों में गहरी रुचि और सहभागिता दिखाई।" 

डॉ. विमल कुमार, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीसीएचएमसीटी, सीजीसी लांडरां ने कहा कि यह एमओयू छात्रों को कॉफीहाउस ऑपरेशन में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्राप्त करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा, जो उन्हें भारत और विदेशों में करियर के लिए तैयार करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता सीसीएचएमसीटी की इंडस्ट्री-रिलेवेंट एजुकेशन प्रदान करने और बढ़ते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ग्रेजुएट की रोजगार क्षमता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD