Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युद्ध नशे के विरुद्ध : लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी नशे की बुराई को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा - लालजीत सिंह भुल्लर

परिवहन मंत्री ने फाजिल्का जिले का दौरा किया

 Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Fauja Singh Sarari, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka, Anti Drug Mission, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फाजिल्का , 06 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 19:01 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग के तहत गठित उप-समिति के सदस्य परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जंग को अंजाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और रंगला  पंजाब बनाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है और सामाजिक भागीदारी से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

 कैबिनेट मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग नशों के खिलाफ समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के जरिए अवैध संपत्तियां बनाने वालों की संपत्तियां सीज  की जा रही हैं और अगर किसी ने कोई अवैध निर्माण किया है तो उसे भी गिराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सरपंचों व नगर कौंसिलों की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा वे गांवों में ग्राम सभा की बैठकें बुलाकर नशा तस्करों का बहिष्कार करें तथा प्रस्ताव पारित करें कि यदि कोई भी नशा तस्कर की  जमानत देगा तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा जंगल की आग की तरह जहर है और अगर इसे रोका नहीं गया तो यह सभी को नुकसान पहुंचाएगा। 

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग इसमें योगदान दे रहे हैं।  कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर जोर देते हुए कहा कि नशा तस्करों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मेडिकल ड्रग्स और अवैध शराब की लत के खिलाफ भी समान रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि फाजिल्का एक सीमावर्ती जिला है जिसकी राजस्थान के साथ 79 किलोमीटर तथा पाकिस्तान के साथ 108 किलोमीटर की सीमा लगती है। इसलिए सरकार यहां एंटी ड्रोन तकनीक लगाने की संभावनाएं भी तलाश रही है। कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में कई गांव ऐसे हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं और जो गांव पूरी तरह से नशा मुक्त होंगे, उनकी पंचायतों को विशेष सम्मान और अनुदान में प्राथमिकता दी जाएगी जबकि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में और अधिक सख्ती की जाएगी। 

इस अवसर पर एक प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बस चालकों व परिचालकों द्वारा पार्सल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के तरीके में किसी प्रकार की तस्करी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे तथा यदि किसी से कोई बरामदगी होती है तो संबंधित बस के चालक या परिचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले यहां पहुंचने पर जिला की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने उनका स्वागत किया और उन्हें जिले की रिपोर्ट दी।

जिले में पिछले दो माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 मामले दर्ज

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान फाजिल्का जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 मामले दर्ज किए गए और 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में 6 किलो 512 ग्राम हेरोइन, 254040 नशीली गोलियां व कैप्सूल तथा 5 लाख 40 हजार रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने 6 मुख्य लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिसके तहत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाना, नशा पीड़ितों का उपचार, सामाजिक जागरूकता मुख्य लक्ष्य हैं और संपर्क अभियान के तहत जिले में हर दिन तीन पुलिस राजपत्रित अधिकारी और दो थाना प्रमुख जनसभाएं कर लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नई पीढ़ी को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फाजिल्का जिले की शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रही हमारी नई पीढ़ी को नशे की बुराइयों से सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में विद्यार्थियों के 35501 मित्र समूह बनाए गए हैं तथा इन समूहों द्वारा चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान 3509 विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियां आयोजित की गई हैं।

नशे के आदी लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फाजिल्का जिले में जहां 9 ओट क्लीनिक काम कर रहे हैं, वहीं दो नशा मुक्ति केंद्र और एक पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के आदी लोगों को मानसिक रूप से बीमार मानने हुए कदम उठाए हैं और इलाज करवाने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखते हुए मुफ्त इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

पंजाब सरकार 1000 नई बसें खरीदेगी

इस अवसर पर एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनका विभाग आगामी समय में 1000 नई बसें खरीदेगा। उन्होंने कहा कि फाजिल्का से श्री अमृतसर साहिब तक बस चलाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी तथा शाम को सादकी चौकी में होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में जाने वाले लोगों के लिए मिनी बस चलाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

ये  उपस्थित रहे 

इस अवसर पर बल्लूआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, गुरु हरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी, पूर्व विधायक अरुण नारंग, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्वप्न शर्मा, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डॉ. मनदीप कौर व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास सुभाष चंद्र, एसडीएम कंवरजीत सिंह मान, सिविल सर्जन डॉ. एरिक, श्री खजान सिंह, जिला योजना बोर्ड चेयरमैन सुनील सचदेवा, मार्केट कमेटी अबोहर के चेयरमैन उपकार सिंह, मार्केट कमेटी जलालाबाद के चेयरमैन देवराज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Fauja Singh Sarari , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka , Anti Drug Mission , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD