Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

देश की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव हुए शांतिपूर्वक संपन्न : धनपत सिंह

12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से होगा शुरू और इसी दिन होंगे परिणाम घोषित: राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2025

Last updated on: Mar 02, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। 12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से शुरू किया जाएगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किये जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए आयोग द्वारा व्यापक प्रबन्ध किये गए। 

चुनावी प्रक्रिया में सामान्य, पुलिस तथा खर्च पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। इसके साथ-साथ सभी सम्बन्धित निकायों में डयूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी लगाए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया और साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।  

समुचित चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए निर्वाचन सदन में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर निगम मानेसर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल तथा यमुनानगर में महापौर (मेयर) और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। इसके साथ-साथ नगर निगम अम्बाला और सोनीपत में महापौर (मेयर) पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद अम्बाला सदर, पटौदी-जटौली मंडी, थानेसर और सिरसा में प्रधान (प्रेजिडेंट) और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ तथा नगर परिषद सोहना में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ। राज्य में आज हुये मतदान में राज्य के 19 जिलों (पंचकूला, रोहतक एवं रेवाड़ी को छोड़कर) 07 नगर निगमों में आम चुनाव, 02 नगर निगमों (अम्बाला एवं सोनीपत) में महापौर के लिए उप चुनाव; 04 नगर परिषदों (अम्बाला सदर, सिरसा, थानेसर एवं पटौदी-जटौली मंडी) में आम चुनाव तथा सोहना, जिला गुरूग्राम नगर परिषद में प्रेजीडेंट/प्रधान के पद के लिए उप चुनाव तथा 21 नगरपालिकाओं में आम चुनाव एवं 02 नगरपालिकाओं असन्ध, जिला करनाल एवं ईस्माईलाबाद, जिला कुरूक्षेत्र में प्रधान पद के लिए उप चुनाव तथा नगरपालिका सफीदों के वार्ड नं0 14 और तरावड़ी के वार्ड नं0 15 में वार्ड के सदस्य के लिए उप चुनाव के लिए मतदान हुआ इन सभी संस्थाओं में कुल मिलाकर 5106134 मतदाता थे।

महापौर के उप चुनाव में अम्बाला नगर निगम एवं सोनीपत नगर निगम में मतदाताओं में कम जोश देखने को मिला। इसी प्रकार दिल्ली से सटे 02 महानगरों; नगर निगम, फरीदाबाद एवं नगर निगम, गुरूग्राम में मत प्रतिशत काफी कम रहा। 

कुछ जगहों पर समय सीमा की समाप्ति सायं 6 बजे भी लोग कतार में खड़े देखे गये जिनको वोट करने के लिए समय दिया गया ताकि जो लोग 6 बजे शाम तक मतदान के लिए कतार में लगे हुये थे उनसे मतदान करवाया जा सके। कुल मिलाकर राज्य भर में मतदान शांतिपूर्वक, पारदर्शी तरीके से एवं निष्पक्षतापूर्ण संपन्न हुआ कहीं से भी कोई हिंसा अथवा अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका बराड़ा, बवानी  खेड़ा, सिवानी,    लौहारू, जाखल मंडी, फरूखनगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, सीवन, पूंडरी, कलायत, नीलोखेड़ी, इंद्री, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा तथा रादौर में प्रधान (प्रेजिडेंट) और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। 

इसी प्रकार नगर पालिका असंध तथा  इस्माइलाबाद में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ। नगरपालिका सफीदों के वार्ड नंबर 14,  तरावड़ी के वार्ड नंबर 5 में वार्ड सदस्य पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर निगम पानीपत में 9 मार्च को मतदान करवाया जाएगा। 

आज हुये नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं के चुनाव में हुए मतदान तथा 09 मार्च को पानीपत नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव की मतगणना 12 मार्च को एक साथ ही करवाई जायेगी तथा चुनावी नतीजे भी उसी दिन जारी किये जायेंगे।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD