Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

पंजाब सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए वजीफा योजना का विस्तार किया

सेवा शर्तें हटाईं

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2025

Last updated on: Mar 02, 2025, 00:00 IST

पंजाब में श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड की वजीफा योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 2 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है। इसके साथ ही वजीफा योजना प्राप्त करने के लिए श्रमिक की दो साल की सेवा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड की वजीफा योजना श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दी जाती है। पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की दो साल की सेवा अनिवार्य थी, जिसे श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद की पहल पर हटा दिया गया है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए वजीफा योजना का लाभ श्रमिक के अंशदान करने की तिथि से ही लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा में इस योजना का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक उठाया जा सकता है।

पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड की वजीफा योजना के तहत पहली से पांचवीं क्लास तक  लड़कियों को 3,000 रुपये और लड़कों को 2,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। इसी प्रकार 6वीं से 8वीं कक्षा तक लड़कियों को 5,000 रुपये और लड़कों को 7,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यही राशि 9वीं और 10वीं कक्षा में लड़कों को 13,000 रुपये और लड़कियों को 10,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं।

10+1 और 10+2 की लड़कियों को 20,000 रुपये और लड़कों को 25,000 रुपये प्रति वर्ष वजीफा राशि दी जाती है।

कॉलेज विद्यार्थियों

स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, एएनएम, जीएनएम और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए लड़कियों को 25,000 रुपये (यदि होस्टल में रहती हैं तो 40,000 रुपये) और लड़कों को 30,000 रुपये (यदि होस्टल में रहते हैं तो 45,000 रुपये) प्रति वर्ष वजीफा राशि दी जाती है।

इसी तरह मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए लड़कियों को 40,000 रुपये (यदि होस्टलर है तो  60,000 रुपये) और लड़कों को 50,000 रुपये (होस्टलर के लिए 70,000 रुपये) प्रति वर्ष वजीफा राशि दी जाती है।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD