Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी द्वारा ए.जी.एम. अमरजीत सिंह को उनकी सेवा-निवृत्ति पर हार्दिक बधाई

उनकी विशेषज्ञता और समर्पित सेवा की प्रशंसा की

Dr. Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib, Sandeep Saini, Amarjeet Singh, Punjab Backward Classes Land Development and Finance Corporation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Feb 2025

Last updated on: Feb 28, 2025, 00:00 IST

पिछड़ी श्रेणी भू विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने सहायक जनरल प्रबंधक (प्रशासन) अमरजीत सिंह को उनकी सेवा-निवृत्ति पर उनकी लगभग तीन दशकों की समर्पित सेवा को मान्यता देते हुए हार्दिक बधाई दी। चंडीगढ़ में आयोजित विदाई समारोह के मौके पर बोलते हुए चेयरमैन स. सैनी ने अमरजीत सिंह की दृढ़ प्रतिबद्धता और योगदान पर प्रकाश डाला, जिन्होंने बैकफिंको के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

स. सैनी ने वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों की भलाई के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। स. संदीप सैनी ने अमरजीत सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए सेवा-निवृत्ति के बाद की सफल और खुशहाल जिंदगी की कामना की। उन्होंने अन्य साथी कर्मचारियों को भी उनके नक्शे कदम पर चलने और अपने कर्तव्यों के प्रति बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

गुरदित्तपुरा, नाभा (पटियाला) के निवासी अमरजीत सिंह 1996 में बैकफिंको में ऑडिटर के रूप में भर्ती हुए और उन्होंने निगम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद करते हुए स. अमरजीत सिंह ने कहा, “बैकफिंको में सेवाएँ निभाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है। मैं अपनी सेवाओं के दौरान सिंजोयी प्यारी यादों और अपार गर्व के साथ सेवा-मुक्त हो रहा हूँ।“

इस विदाई समारोह के दौरान बैकफिंको के कार्यकारी निदेशक स. संदीप हंस, आई.ए.एस; डिप्टी कमिश्नर, फतेहगढ़ साहिब डॉ. सोना थिंद, आई.ए.एस. और एम.सी., एस.ए.एस. नगर के कमिश्नर स. परमिंदर पाल संधू, आई.ए.एस. उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib , Sandeep Saini , Amarjeet Singh , Punjab Backward Classes Land Development and Finance Corporation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD