Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

02 मार्च को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा किये गये व्यापक प्रबंध - धनपत सिंह

सभी उपायुक्तों एवं पुलिस कमीशनरों/पुलिस अधीक्षकों तथा सामान्य ऑब्जर्वरों व पुलिस ऑब्जर्वरों को शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न करवाने बारे दी गई हिदायतें

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ , 28 Feb 2025

Last updated on: Feb 28, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि राज्य में  02 मार्च रविवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को पूर्ण करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्वक, पारदर्शी, निर्विघ्न रूप से तथा निष्पक्ष करवाये जा सके। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि 02 मार्च को होने वाले मतदान में 7 नगर निगमों (गुरूग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, एवं यमुनानगर) के मेयर (महापौर) तथा सभी वार्डों के सदस्यों के लिए, अम्बाला एवं सोनीपत नगर निगम के मेयर (महापौर) के उप चुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे। 

इसी प्रकार 04 नगर परिषदों नामतः अम्बाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर एवं सिरसा के प्रेजीडेंट (प्रधान) तथा सभी वार्ड सदस्यां के लिए मतदान होगा। साथ ही सोहना नगर परिषद, जिला गुरूग्राम में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद के उप चुनाव के लिए मतदान होगा। इनके अलावा 21 नगरपालिकाओं के प्रेजीडेंट (प्रधान) पद तथा सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 02 मार्च को वोट डाले जायेंगे, साथ ही असंध, जिला करनाल एवं ईस्माईलाबाद, जिला कुरूक्षेत्र नगरपालिकाओं के प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए भी मतदान 02 मार्च को होगा।

उन्होने बताया कि इन चुनावों को लेकर मतदाताओं में काफी जोश है जिसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 09 नगर निगमों में मेयर (महापौर) के पद के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें गुरुग्राम एवं अम्बाला नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। इसी प्रकार 05 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां तक नगरपालिकाओं का सम्बन्ध है वहां 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

कुछ वार्डों में केवल 01 उम्मीदवार होने के कारण सम्बन्धित उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये हैं। जिनके नाम निम्न प्रकार हैः-

नगर निगम, फरीदाबाद, वार्ड नं0 36, नगर निगम, गुरुग्राम वार्ड नं0 22, नगर निगम, करनाल वार्ड नं0 8 एवं 11 तथा नगर निगम, यमुनानगर वार्ड नं0 9। इसी प्रकार नगर परिशद, अम्बाला सदर वार्ड नं0 24 एवं नगर परिशद, थानेसर वार्ड नं0 7 और 32 में भी प्रत्याषी निर्विरोध चुन लिये गये हैं। इनके अलावा नगरपालिकाओं में 17 वार्ड सदस्यों निर्विरोध चुने गये हैं। जिन नगर निगमों में महापौर व वार्ड सदस्यों, नगर परिषदों में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों एवं नगर पालिकाओं में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव है, वंहा पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान करवाया जाएगा। 

जिनमें से एक महापौर/प्रधान पद के लिए तथा दूसरी वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए होंगी। और जिन स्थानों पर केवल उपचुनाव है वंहा पर केवल एक इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही मतदान करवाया जाएगा।    

मतदान के एक दिन पूर्व और मतदान वाले दिन रहेगी शराबबंदी:

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने आगे बताया है कि यह चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा ने The Representation of the People Act] ,  1951  की धारा 135 सी के तहत मतदान से एक दिन पूर्व और मतदान वाले दिन इन जगहों पर शराबबंदी लागू कर दी जायेगी। यह शराबबंदी 28 फरवरी शाम 6 बजे से 2 मार्च रविवार को मतदान पूर्ण होने तक लागु रहेगी। निर्वाचन आयुक्त ने इसकी कड़ाई से पालना करने के लिए हिदायतें जारी की हैं।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र किये गये हैं चिन्हित:

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी उपायुक्तों ने संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर लिया है। इन सभी शहरी स्थानीय निकायों जहाँ चुनाव करवाए जा रहे हैं तथा जहाँ 2 मार्च को मतदान होगा वहां कुल 393 संवेदनशील एवं 531 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये हैं। इन मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव करवाने के लिए एक-एक अतिरिक्त पुलिस कर्मी की व्यवस्था की जायेगी तथा मोबाइल पुलिस पार्टी भी इन सभी मतदान केन्द्रों का लगातार दौरा करेगी। 

सामान्य चुनाव पर्यवेक्षकों एंव पुलिस चुनाव पर्यवेक्षकों को भी इन मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के लिए आदेश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि गुरुग्राम नगर निगम में 163 संवेदनशील एवं 256 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इसी प्रकार रोहतक नगर निगम में 68 संवेदनशील और 72 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। 

हिसार नगर निगम में 42 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किये गये हैं। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ साथ सभी डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ भी वीडियोग्राफी की टीम मौजूद रहेगी ताकि जरूरत पडने पर किसी भी स्थान पर वीडियोग्राफी की जा सके।

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 55 लाख से अधिक मतदाता लेंगें भाग इनमें लगभग 27 लाख पुरुष 24 लाख महिला एवं 184 अन्य मतदाता और कुल 5126 मतदान केंद्र हैंः

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकि नगर निगमों में कुल 46 लाख 5 हजार 447 मतदाता हैं जिनमें से 22 लाख 31 हजार 987 पुरुष, 19 लाख 64 हजार 782 महिला तथा 144 अन्य मतदाता हैं। इन नगर निगमों में कुल 252 वार्ड हैं जिनमें 4 हजार 264 पोलिंग बूथ हैं।

नगर परिषदों में कुल 5 लाख 69 हजार 164 मतदाता हैं जिनमें से 2 लाख 95 हजार 901 पुरुष, 2 लाख 73 हजार 239 महिला तथा 24 अन्य मतदाता है। इन नगर परिषदों में कुल 152 वार्ड हैं जिनमें 502 बूथ हैं। इसी प्रकार सभी नगर पालिकाओं में कुल 3 लाख 34 हजार 895 मतदाता है जिनमें से 1 लाख 74 हजार 647 पुरुष, 1 लाख 60 हजार 229 महिला तथा 16 अन्य मतदाता हैं। इन सभी नगर पालिकाओं में कुल 347 वार्ड हैं जिनमें 360 बूथ हैं।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD