Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मार्च 2013 तक मुकम्मल होंगे 5 सरकारी बहुतकनीकी कालेज और 26 कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर- शरणजीत सिंह ढिल्लों

लुधियाना में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग और दुगरी रोड लुधियाना में रिहायशी कलोनी का निर्माण पूर्ण होने के नजदीक

शरणजीत सिंह ढिल्लों
शरणजीत सिंह ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 04 Nov 2012

Last updated on: Nov 04, 2012, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा निर्माणाधीन 5 बहुतकनीकी कालेज और 26 क यूनिटी सैंटर आने वाले 5 महीनों में बनकर तैयार हो जांएगें और यह विकास प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।पंजाब के लोक निर्माण मंत्री  शरणजीत सिंह ढिल्लों ने आज कहा कि पंजाब सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे के क्रमवार विकास के लिए एक विशेष योजना के अंतर्गत्त काम कर रही है।  ढिल्लों ने कहा कि विभाग के भवन निर्माण विंग द्वारा 130 करोड़ की लागत के साथ बलियांवाली जिला बठिंडा, चौंक मेहता व वेरका जिला अमृतसर, महलकलां जिला बरनाला, खेड़ा एवं चनारथल कलां जिला फतेहगढ़ साहिब, मक्खू और वाहवाला जिला फिरोज़पुर, पुराना शाला, नौशहरा मझा सिंह और धालीवाल जिला गुरदासपुर और बीनेवाल व हरटा बदला जिला होशियारपुर, हटूर और कूम कलां जिला लुधियाना, कासल और चबाल जिला तरनतारन, वरीवाला जिला श्री मुक्तसर साहिब, दूधनसाधा जिला पटियाला, भरतगढ़ जिला रूप नगर, बरेटा जिला मानसा, बाजाखाना एवं साद्धिक जिला फरीदकोट, शेरपुर जिला संगरूर, लालडू जिला एस ए एस नगर व दिड़बा जिला संगरूर आदि में बनाये जा रहे कुल 26 क यूनिटी हैल्थ सेंटरों का कुल 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 6 महीनों में हैल्थ सैंटर राज्य के लोगों के लिए तैयार हो जांएगे।           ढिल्लों ने कहा कि 37 करोड़ की लागत के साथ अमृतसर, बटाला, होशियारपुर, खूनी माजरा और सरकारी वर्क सैंटर एट राजपुरा जिला पटियाला में बनाये जा रहे 5 बहु तकनीकी कालेज 95 प्रतिशत तैयार हो गये हैं और बाकी 5 प्रतिशत कार्य 2 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।           ढिल्लों ने बताया कि शिअद भाजपा सरकार द्वारा जिला प्रबंधकीय कंपलैक्स लुधियाना में 7.5 करोड़ की लागत के साथ बनाया जा रहा मल्टी परपस कार पार्किंग निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि यह पार्किंग प्रोजेक्ट नवंबर 2012 में मुक मल हो जाने की उ मीद है। उन्होंने बताया कि डूगरी रोड लुधियाना में 7.86 करोड़ की लागत से पी डब्लयू डी कालोनी का निर्माण किया जा रहा है, जिसका 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।ढिल्लों ने आगे बताया कि अकाली-भाजपा सरकार राज्य में सर्वपक्षीय विकास व बुनियादी ढांचे की कायकल्प करने की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 15 विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है जिस पर 180 करोड़ रुपये ार्च किए गये हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 33 करोड़ की लागत 11 तहसील कंपलैक्स निर्माणाधीन हैं, जिनका निर्माण कार्य मार्च 2013 में मुक मल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कपूरथला, पठानकोट, फिरोज़पुर, गुरदासपुर, सरदूलगढ़, तरनतारन, जीरा, मलोट व बटाला में बनाये जा रहे जोडिश्यल कोर्ट कंपलैक्स जिनकी लागत 280 करोड़ है, निर्माणाधीन हैं, जो आगामी वर्ष के अंत तक पूरा हो जांएगें।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD