Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा में 7 नगर निगम, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं के लिए मतदान 2 मार्च को, पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को चुनाव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2025

Last updated on: Feb 27, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), दो नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट ) और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा। 

इसके अलावा नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) एवं सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 7 नगर निगमों (फरीदाबाद, गुरूग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक एवं यमुनानगर) में महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग-अलग इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई जायेगी।

 उन्होंने बताया कि दो नगर निगमों में (अंबाला तथा सोनीपत) महापौर पद के लिए, एक नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद और दो नगरपालिकाओं (असंध और ईमाइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद तथा 3 नगरपालिकाओं (सफीदो, तरावड़ी व लाडवा) के वार्डों में वार्ड सदस्यों के लिए होने वाले उपचुनाव में हरेक मतदान केंद्र में एक ईवीएम मशीन द्वारा ही मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि 4 नगर परिषदों ( अम्बाला सदर, पटौदी-जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा ) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए, 21 नगरपालिकाओं ( बराड़ा, बवानी खेडा, लौहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फरूख नगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेडी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानोर, खरखोदा और रादौर) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग अलग ई.वी.एम.  के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि नगर निगम (अम्बाला और सोनीपत) में महापौर पद के लिए, नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगर पालिका (असंध और इस्माइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगरपालिका (सफीदों के वार्ड नंबर 14, तरावड़ी के वार्ड नंबर 5 तथा लाडवा के वार्ड नंबर 11) में वार्ड सदस्य के उपचुनाव में एक मतदान केंद्र में केवल एक ईवीएम से ही मतदान करवाया जाएगा। 

उन्होंने आगे बताया कि पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा। इस चुनाव में महापौर के पद तथा वार्ड सदस्यों  के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 ईवीएम लगाई जायेगी।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD