Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्राह्मण महापंचायत प्रमुख शांडिल्य ने निकाय चुनाव में दिया भाजपा को समर्थन, भाजपा अध्यक्ष बड़ौली व सांसद कार्तिकेय को सौंपा समर्थन पत्र

भाजपा प्रमुख बड़ौली ने मंच से वीरेश शांडिल्य को मामा जी कहकर किया संबोधित और जताया समर्थन देने पर आभार

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana, Mohan Lal Badoli, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 26 Feb 2025

Last updated on: Feb 26, 2025, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली एवं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा जी को अम्बाला शहर में ब्राह्मण महापंचायत एवं विश्व हिन्दू तख्त की ओर से पूरे हरियाणा में निकाय चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने परशुराम भवन में एलान किया और उन्हें भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं समर्थन पत्र दिया और उन्हें पगड़ी व दोशाला देकर सम्मानित भी किया । 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा व सांसद कार्तिकेय शर्मा, ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज, निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर से गहरे परामर्श के बाद वीरेश शांडिल्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली को समर्थन पत्र सौंपा । इस अवसर पर अम्बाला शहर से भाजपा की मेयर प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा को भी शांडिल्य ने पगड़ी व दोशाला देकर सम्मानित किया और कहा कि शैलजा सचदेवा 50 हज़ार वोट के मार्जन से जीत रही हैं ।  

वीरेश शांडिल्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मामा जी कहकर निकाय चुनाव में भाजपा को समर्थन देने पर धन्यवाद किया और आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया । गौरतलब है कि मोहन लाल बड़ौली की माता शांडिल्य है इसलिए शांडिल्य उन्हें अपना भांजा मानते है और भर मंच से बड़ौली ने शांडिल्य को मामा जी कहकर संबोधित किया । वहीं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी समर्थन के लिए शांडिल्य का आभार जताया और कहा कि उनके साथ आने से भाजपा को हरियाणा में बल मिलेगा । 

 वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज इस देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ लोगों का सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने आहवान किया कि 2 मार्च को ऐतिहासिक दिन है और मतदान को पर्व समझ कर मनाना है और सभी ने भाजपा के निशान कमल पर मोहर लगानी है। आज इस राष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अवतार का रूप बन चुके हैं, एक संकटमोचक का रूप बन चुके हैं। 

शांडिल्य ने कहा निश्चित तौर पर हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे । शांडिल्य ने कहा ब्राह्मण समाज हमेशा समाज को दिशा व दशा देने का काम करता है इसलिए वह ब्राह्मण समाज सहित तमाम वर्गों से अपील करते है कि भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट कर सत्ता पक्ष को हरियाणा में मजबूती दी जाएं और मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याण की सोच को आगे बढ़ाना चाहिए ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana , Mohan Lal Badoli , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD