Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जगदीप धनखड़ ने मेगा न्योकुम युल्लो समारोह में अरुणाचल की विकास संभावनाओं पर प्रकाश डाला

भारत एक मजबूत राष्ट्र बन गया है; कोई भी इस पर बुरी नजर नहीं डाल सकता : जगदीप धनखड़

Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Kiren Rijiju, Mega Nyokum Yullo Celebration, Arunachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अरुणाचल प्रदेश , 26 Feb 2025

Last updated on: Feb 26, 2025, 00:00 IST

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज कहा है, "कई दशक पहले भारत सरकार ने 'लुक ईस्ट' नीति शुरू की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 'एक्ट ईस्ट' में बदल दिया है क्योंकि केवल देखना ही काफी नहीं है; कार्रवाई भी ज़रूरी है। जब कार्रवाई की जाती है, तो हम उल्लेखनीय बदलाव देखते हैं। 

चाहे हवाई यात्रा हो, हवाई अड्डे हों, रेलवे और सड़क संपर्क हो या फिर 4जी नेटवर्क की उपलब्धता हो - ये सभी अरुणाचल प्रदेश में प्रगति के संकेतक हैं।" अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले के काम्पोरिजो सर्कल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश में 50,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। 

एक मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 10 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होती है, जिसका अर्थ है कि अरुणाचल प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। किरेन जी में निश्चित रूप से कोई जादू है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह विश्वास दिलाने में सफलता प्राप्त की और आप सभी से इस अवसर का लाभ उठाने, सहयोग करने और हमारी संस्कृति को संरक्षित करने का आग्रह किया। 

ऐसे परिदृश्य में, मैं यहां आकर वास्तव में काफी प्रसन्न महसूस कर रहा हूं।" उपराष्ट्रपति ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा, "भारत के इतिहास में पहली बार बौद्ध समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है, और एक बौद्ध नेता को कैबिनेट मंत्री का पद भी दिया गया है। 

इस ऐतिहासिक घटनाक्रम ने संपूर्ण विश्व को मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह प्रगति इस तथ्य की पुष्टि करती है कि भारत अद्वितीय राष्ट्र है, और हमें राष्ट्रवाद से ओतप्रोत रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "किसी भी परिस्थिति में हम राष्ट्रीय हित, राष्ट्र के प्रति समर्पण या उसकी सेवा करने के अपने संकल्प से समझौता नहीं कर सकते।"

उपराष्ट्रपति ने भारत की सांस्कृतिक एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "कोई दूसरा देश भारत जैसा नहीं है। आज आप न्योकुम युल्लो मना रहे हैं, तो होली, बैसाखी, लोहड़ी, बिहू, पोंगल और नवान्न जैसे त्यौहार भी पूरे देश में मनाए जाएंगे। हम भारत में कहीं भी हों, हमारे विचार और परंपराएं एक ही हैं।"

उन्होंने यह भी कहा, "आज भारत मजबूत राष्ट्र है। कोई भी हम पर बुरी नज़र नहीं डाल सकता। हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे प्रमुख नेताओं में से हैं और आप सभी भाग्यशाली हैं कि जिस व्यक्ति पर आपने भरोसा किया है, उसने प्रधानमंत्री का भी विश्वास जीता है। 

140 करोड़ लोगों के देश में, जहां पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो दर्जन से अधिक मंत्री हैं, किरेन जी का बार-बार मंत्रिमंडल में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि अरुणाचल प्रदेश में हर स्थिति और परिस्थिति में निरंतर विकास हो रहा है।" उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के योगदान की सराहना करते हुए कहा, "किरेन रिजिजू जी केंद्र में वरिष्ठ और प्रभावशाली मंत्री हैं। 

वे चार बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। और इसीलिए मैं कहता हूं कि किरेन जी, आपने फ्रंटियर हाईवे का सपना देखा था। आपका वह सपना सच होगा। मैं जानता हूं कि अरुणाचल प्रदेश के लिए आपके पास किस तरह का दृष्टिकोण है और आपने कितने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।"

उपराष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश की अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा, "मैं जब पहली बार अरुणाचल प्रदेश आया था तब राज्य की स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। मैं भारत की आपकी गौरवशाली जनजातियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गया था।"

भारत सरकार के केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू, श्री रोटम तेबिन, विधायक, 25-रागा, श्री ताना शोरेन, अध्यक्ष, न्यीशी एलीट सोसाइटी, श्री एचके शल्ला, अध्यक्ष, तानी सुपुन डुकुन, श्री गुची संजय, अध्यक्ष, प्रथम संयुक्त मेगा न्योकुम युलो उत्सव समिति, बोसिमला, श्री रब कारा दानी, सहायक महासचिव, केंद्रीय न्योकुम समिति और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Kiren Rijiju , Mega Nyokum Yullo Celebration , Arunachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD