Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

जनता का सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास : नायब सिंह सैनी

वर्तमान राज्य सरकार बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को दे रही नौकरी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Panipat, Mohan Lal Badoli, Mahipal Dhanda, Krishan Lal Panwar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पानीपत , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शिता के आधार पर मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय जब युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही थी, तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक और व्यावसायिक नगरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विकास का भी लाभ मिल सके।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और एमएसएमई उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है और ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय में किया जाए। इसी कड़ी में सभी उपायुक्त हर रोज सुबह 2 घंटे समाधान शिविरों में जनता की समस्या सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लगातार इन समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं और लोगों से बात भी करते हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने देश को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार संकल्प पत्र के वायदों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के 100 दिनों के भीतर ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया है।

विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो हरियाणा में हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और अब जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से धरातल पर विकास कार्य और तेज गति से होंगे। वर्तमान सरकार के प्रति जनता में उत्साह और भरोसा है। विकास को लेकर सरकार का विजन साफ है और नीति स्पष्ट है। 

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता से अपना विश्वास व्यक्त किया है, उसी प्रकार छोटी सरकार के प्रति भी जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायक श्री प्रमोद विज, श्री मनमोहन भड़ाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Panipat , Mohan Lal Badoli , Mahipal Dhanda , Krishan Lal Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD