Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बातचीत की

'वतन को जानो' के तहत शांति और प्रगति पर जोर दिया गया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Watan Ko Jano, New Delhi, Intelligence Bureau, IB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के 250 बच्चों से संवाद किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव और निदेशक, आसूचना ब्यूरो उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के युवाओं और बच्चों को देश के जीवंत विकास, सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है, ताकि वे सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करें।

संवाद के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम हमारे देश को पहचानने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि हमारा देश हमारा घर है और जिस तरह हम अपने पूरे घर को जानते हैं वैसे ही हमें पूरे देश को जानना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इसीलिए भारत सरकार ने वतन को जानो कार्यक्रम बनाया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को ख़त्म कर पूरे वतन को एक कर दिया और अब कश्मीर के बच्चों का भी देश पर उतना ही अधिकार है जितना किसी अन्य प्रदेश के बच्चों का है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दस साल से भारत को समृद्ध, आधुनिक और विकसित बनाने और दुनिया में प्रथम बनाने के लिए अनेक प्रयास किये गए हैं। आने वाले समय में दुनिया के बहुत सारे देशों से भारत में बच्चे पढ़ने आएंगे और जब भारत आगे बढ़ेगा तो सबका आगे बढ़ना स्वाभाविक है। 

उन्होंने कहा कि भारत जितना समृद्ध, आधुनिक और विकसित होगा सभी को उतना ही फायदा होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी के शासन में जम्मू कश्मीर में शिक्षा , उद्योग, अस्पताल और पीने के पानी की व्यवस्था के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े काम हुए हैं।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज कश्मीर में बना है, एशिया की सबसे बड़ी सुरंग कश्मीर में है, देश में एकमात्र केबल सस्पेंशन ब्रिज भी कश्मीर में बना है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर देश का अकेला  ऐसा प्रदेश है जहां दो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) हैं। 

जम्मू और कश्मीर में दो भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) हैं। यहाँ 24 बड़े कॉलेज और 8 विश्वविद्यालय भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर इनकी जगह बम धमाके और दहशतगर्दी थी। पिछले 10 साल में कश्मीर में पत्थरबाज़ी, बम धमाके और दहशतगर्दी समाप्त हुई  है और स्कूल खुल सके हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कश्मीर में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। सड़कें, अस्पताल, पुल, विश्वविद्यालय, आदि तो बने ही हैं, इनके साथ ही पंचायत और नगर पालिका स्तर पर 36 हज़ार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार मिले हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि विकास तभी आ सकता है जब शांति होती है। 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से किसी का फायदा नहीं है। पिछले 30 साल में कश्मीर में 38 हज़ार लोग मारे गए। श्री शाह ने कहा कि कश्मीर में नागरिकों की मृत्यु में 80 प्रतिशत की कमी आई है और इससे लोग खुश हैं, लेकिन असली खुशी तब होगी जब जम्मू कश्मीर के एक भी नागरिक की जान ने जाए। 

गृह मंत्री ने कहा कि दहशतगर्दी से जम्मू-कश्मीर के एक भी व्यक्ति की जान न जाए, ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा ऐसा जम्मू कश्मीर बनाने की ज़िम्मेदारी बच्चों और युवाओं की है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में जम्मू कश्मीर में आई शांति को स्थायी शांति में परिवर्तित करना है। 

श्री शाह ने कहा कि कोई सरकार जम्मू और कश्मीर में शांति नहीं रख सकती, सिर्फ बच्चे ही ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू और कश्मीर का हर बच्चा अपने माता-पिता और पड़ोसियों यह समझाए कि पूरा देश हमारा है, हमें सबके साथ अमन-शांति के साथ रहकर यहां से दहशतगर्दी को निकालना है तो पुलिस या सेना की ज़रूरत ही नहीं रहेगी। 

उन्होंने कहा कि वो दिन अब दूर नहीं है क्योंकि जब किसी के हाथ में हथियार ही नहीं होगा तो हथियारों के साथ पुलिस या सेना की ज़रूरत भी नहीं होगी। श्री अमित शाह ने बच्चों से कहा कि वे वापिस जाकर अपने गांव में माता-पिता, भाई-बहन, दोस्तों, सगे-संबंधियों और अपने गांव में अमन, शांति और विकास की बात करें। 

उन्होंने कहा कि ये देश सभी का है और ये विश्वास पूरे जम्मू कश्मीर की जनता को दिलाना है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में इतना विकास किया है जिसके कारण बहुत सारी संभावनाएं और अवसर युवाओं और बच्चों की राह देख रही हैं और उन्हें इन मौकों का फायदा उठाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हम सबको जम्मू कश्मीर में आई शांति को स्थायी शांति में परिवर्तित करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के 9-18 आयु वर्ग के 62 लड़कियों और 188 लड़कों सहित कमजोर वर्गों के 250 बच्चों ने गृह मंत्रालय के समन्वय में जम्मू-कश्मीर सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के तहत जयपुर, अजमेर और दिल्ली का दौरा किया। 

15 फरवरी, 2025 को शुरू हुई अपनी यात्रा के दौरान बच्चों ने जयपुर और अजमेर में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थानों का दौरा किया। ये बच्चे गणमान्य व्यक्तियों से मिलने और राष्ट्रीय राजधानी में कुतुब मीनार, लाल किला और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करने के लिए 23 फरवरी को दिल्ली पहुंचे।

ये बच्चे 27 फरवरी, 2025 को जम्मू-कश्मीर लौटेंगे। गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित करते रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के युवाओं और बच्चों को देश के जीवंत विकास, सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है, ताकि वे सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करें। 

इस कार्यक्रम से युवाओं की सोच पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर के युवाओं और बच्चों के विकास और प्रगति के लिए ऐसी पहल के प्रति कटिबद्ध है।

'वतन को जानो' कार्यक्रम एक ऐसी ही पहल है, जिसके माध्यम से जम्मू-कश्मीर पुनर्वास परिषद द्वारा चिन्हित आतंकवाद प्रभावित परिवारों और/या जम्मू-कश्मीर के समाज के कमजोर वर्गों के बच्चों को भ्रमण के लिए ले जाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं और बच्चों का चयन मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के जिलों के विभिन्न अनाथालयों से किया जाता है और इसमें आतंकवाद से प्रभावित परिवारों, निराश्रित और कमजोर वर्ग के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। 

सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के अलावा चयन के अन्य मानदंडों में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में दक्षता शामिल है। अब तक लगभग 2868 युवा/बच्चे 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Watan Ko Jano , New Delhi , Intelligence Bureau , IB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD