Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

देश का हर वर्ग करता है ‘मन की बात’ का बेसब्री से इंतज़ार

अंतरिक्ष से लेकर डीप टेक और एआई के क्षेत्र में भारत को लीडर बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Feb 2025

Last updated on: Feb 23, 2025, 00:00 IST

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जिसका इंतज़ार देश भर के लोग बेसब्री से करते हैं। यह कार्यक्रम देशवासियों में एक प्रेरणा का संचार करता है। इस बार के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संदेश दिया है कि भारत को हर क्षेत्र में लीडर बनने पर विचार करना चाहिए। 

अंतरिक्ष से लेकर डीप-टेक और एआई तक, हमारे युवाओं को विज्ञान को एक विषय के रूप में नहीं बल्कि, एक मिशन के रूप में देखना चाहिए। भारत जिस तरह से विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, उससे साफ़ है कि आने वाली सदी हमारी है। इसरो ने अपना सौवाँ मिशन लांच किया। यह एक नम्बर भर नहीं हैं, यह आने वाले समय में अंतरिक्ष में भारत की लंबी छलांग का एक अहम पड़ाव है। 

अंतरिक्ष के अनुसंधान में भारत ने समय-समय पर देश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, इसके पीछे प्रधानमंत्री की प्रेरणा और हर संभव सहयोग है।जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बातचीत आशा और सकारात्मकता का संवाद है जो भारत की सामूहिक शक्ति को दर्शाता है। शोध संस्थानों का दौरा करके विज्ञान को एक दिन समर्पित करने का प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान हमारे राष्ट्रीय चरित्र में नवाचार को शामिल करने की दिशा में एक कदम है। 

परीक्षा पर चर्चा देश की एक अनूठी पहल है जो हमारे युवाओं को परीक्षा के तनाव से मुक्ति दिलाने में बेहद कारगर साबित हुई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इस साल के ‘मन की बात’ का यह संस्करण परीक्षाओं से आगे बढ़कर स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, एआई और छात्रों के समग्र विकास पर भी केंद्रित रहा। प्रधानमंत्री का यह संदेश हमारे परीक्षा योद्धाओं में आत्मविश्वास भरेगा, जिससे तनाव मुक्त, निडर मानसिकता सुनिश्चित होगी। 

प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती खेल प्रतिभा के बारे में भी बात की। प्रधानमंत्री सिर्फ बात नहीं करते हैं काम करते हैं। खेलो इंडिया के ज़रिए उन्होंने देश में एक नई खेल संस्कृति को विकसित किया है। जिसने खिलाड़ियों में सिर्फ़ मेडल की भूख ही नहीं बढ़ाई बल्कि उनमें कामयाब होने का विश्वास भी भरा है। खेल शरीर को भी स्वस्थ रखता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फिटनेस को राष्ट्रीय शक्ति से जोड़ा। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास है। उनके आह्वाहन पर हमें मोटापे के खिलाफ लड़ाई को एक आंदोलन बनना चाहिए, जिसमें छोटे-छोटे कदम एक स्वस्थ भारत की ओर ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी हैं। इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया को नारी शक्ति को सौंपने का उनका फैसला सराहनीय है, यह नारी सशक्तिकरण की वास्तविक मिसाल है।

नेता प्रतिपक्ष ने पत्नी के साथ लगाई संगम में डुबकी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर के साथ महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयाग राज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां गंगा की गोद में आकर मन को शांति, संतोष और ऊर्जा मिलती है। यह अद्भुत अनुभूति है। उन्होंने मोक्षदायिनी मां गंगा से समस्त मानवजाति के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD