Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द बनाई जाएगी राष्ट्रीय समिति : शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किया कुरूक्षेत्र के गांव कैंथला में प्राकृतिक खेती व गुरुकुल कुरुक्षेत्र का किया अवलोकन

Shivraj Singh Chauhan, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kurukshetra, Gurukul Kurukshetra, Acharya Devvrat, Kainthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के जरिए देश के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

अगर देश के किसान प्राकृतिक खेती को सही तरीके से अपनाएंगे तो निश्चित ही किसानों को ना केवल अच्छी आय होगी अपितु धरती की उपजाऊ शक्ति को भी बचाया जा सकेगा। इसके साथ ही नागरिकों को बिना दवाई और पेस्टिसाइड के सब्जियां, अनाज और फल मिल पाएगा।केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिला कुरूक्षेत्र के गांव कैंथला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की देखरेख में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का अवलोकन किया। यहां पर देशी नस्ल की गायों की गौशाला, गोबर गैस प्लांट, गुुरुकुल के होस्टल और अन्य संस्थानों का बारीकी से अवलोकन किया और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को गुरुकुल की प्रगति और उपलब्धियों को विस्तार के साथ रखा। 

इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने गांव कैंथला में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया।केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कैंथला प्राकृतिक खेती के फार्म हाउस पर गेहूं, गन्ने की फसल के साथ-साथ सब्जियों और फलदार पौधों को देखा और आश्चर्य चकित रह गए। 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने गुड बनाने की प्रक्रिया को देखा और ताजे गुड का स्वाद भी चखा। इन तमाम अहम विषयों को देखने के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरुकुल के खेतों में प्राकृतिक खेती के व्यवाहरिक तरीके को देखकर एक सुखद एहसास हुआ। 

आज के युग में कैमिकल, फर्टिलाइजर के ज्यादा प्रयोग से धरती की उर्वरा शक्ति खत्म हो गई है और मित्र कीट भी मर रहे है। इस धरती से उत्पादित फल, सब्जियों के कारण कई रोगों ने जन्म ले लिया है। अगर स्थिति नहीं बदली तो देश की भावी पीढ़ी माफ नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि अब सही समय है कि प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए। इस प्राकृतिक खेती को धीरे-धीरे अपनाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। 

किसानों की धारना गलत है कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से उत्पाद घटता है, लेकिन अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए तो उत्पाद के साथ-साथ अन्न की गुणवत्ता और धरती भी बच जाएगी। इस खेती के साथ एक साथ कई फसले ली जा सकती है इसका अद्भुत प्रयोग गांव कैंथला के फार्म में देखने को मिला है। यहां की फसलों का रंग देखकर पुराने जमाने की यादें ताजा हो गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के किसानों को गांव कैंथला को प्राकृतिक खेती के मॉडल को जरूर देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती के मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत सराहनीय कार्य कर रहे है। आज किसानों को एक या दो एकड़ से प्राकृतिक खेती को शुरू करना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रशिक्षण लेना जरूरी है। प्रशिक्षण लेने के बाद ही प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस फार्म हाउस पर हजारों लोग विजिट कर रहे है और पूरे देश में यह फार्म हाउस एक प्राकृतिक खेती के मॉडल के रूप में पहचान बना चुका है।

 

Tags: Shivraj Singh Chauhan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kurukshetra , Gurukul Kurukshetra , Acharya Devvrat , Kainthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD