Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में ट्रिपल इंजन की बनेगी मजबूत सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Yamunanagar,Shyam Singh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। राज्य सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवी मंदिर तथा श्री खेड़ा महाराज जी के चरणों में शीश नवाया व आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी तरह निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास होगा।

कार्यकम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से संतुष्ट है। निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है, इसलिए इन चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी सरकार बनने से जहां एक ओर विकास की गति तेज होगी, वहीं सरकार की योजनाओें का लोगों को सीधा लाभ भी मिलेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित  रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Yamunanagar , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD