Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री ने 14.30 करोड़ रुपए की लागत से 216 अत्याधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विभिन्न शहरों में सफाई के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से 730 मशीनें खरीदी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Narinder Kaur Bharaj, Sangrur, Dr. Ravjot Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

प्रदेश के शहरों की साफ-सफाई और सीवरेज की सुचारू व्यवस्था के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 7 जिलों में सीवरेज लाइनों की सफाई बेहतर तरीके से करने के लिए सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीन सहित 216 अत्याधुनिक मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस उपरांत यहां रणबीर कॉलेज में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 जिलों संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मलेरकोटला, मानसा, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में सफाई के लिए 14.30 करोड़ रुपए की लागत से मशीनरी खरीदी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के विभिन्न शहरों में सफाई सुविधाओं के लिए 40 करोड़ रुपए की लागत से 730 मशीनें खरीदी गई हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों के लिए यह अत्याधुनिक सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीनरी खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि ये मशीनें शहरों में सीवरेज लाइनों की सफाई का काम करने में बहुत मददगार साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सीवरेज की सफाई के लिए नई मशीनें आने से अब सफाई कर्मियों को सीवरेज साफ करने के लिए मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा बल्कि उन्हें मशीनों से सीवरेज की सफाई करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मशीन सीवरेज की समस्या दूर करने में बहुत सहायक होगी जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब के शहरों की सफाई की ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है और सभी शहरों को जल्द ही ऐसी आधुनिक मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के शहरों की आबादी बढ़ने के साथ उस रफ्तार से सुविधाएं नहीं बढ़ीं जिससे बड़े शहरों में सफाई की बहुत सारी समस्याएं पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही इन शहरों को नई मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी ताकि शहरों में सफाई की सुचारू अवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

संगरूर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कॉलेज के निर्माण के लिए सभी अड़चनें दूर कर दी गई हैं और जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्वार्थी लोगों ने अपने निजी हित पूरे करने के लिए इस कॉलेज का काम रोकने में रुकावट डाली थी जो सरकार के प्रयासों से दूर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में संगरूर समेत तीन नए मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे जिससे हमारे बच्चे यहीं मेडिकल की पढ़ाई करके स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने नौजवानों को कोचिंग देने के लिए पंजाब में आठ यूपीएससी केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इनमें से एक केंद्र संगरूर में खोला जाएगा और हर केंद्र में लाइब्रेरी, होस्टल और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेंगी ताकि हमारे नौजवान अच्छी शिक्षा प्राप्त करके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें।

संगरूर जिले में पहल प्रोजेक्ट के अंतर्गत औरतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के कदम की सफलता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गांवों में अब सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों की वर्दियां भी औरतों द्वारा तैयार की जा रही हैं जिससे उन्हें वित्तीय रूप से बहुत फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस मॉडल को पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा ताकि हमारी महिलाएं विशेष तौर पर गांवों में रहने वाली औरतें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

सड़क सुरक्षा फोर्स के एक साल पूरा होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फोर्स के गठन से प्रदेश में सड़क हादसों में मौतों की दर में बहुत कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मौत दर में 48.10 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि इस फोर्स का गठन करने वाला पंजाब पहला राज्य है जिसके कारण अन्य राज्य भी इस फोर्स के गठन के लिए हमसे सलाह ले रहे हैं।इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत और विधायक नरिंदर कौर भराज मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Narinder Kaur Bharaj , Sangrur , Dr. Ravjot Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD