Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर लोगों ने निकाला पंजाबी जागृति मार्च

मार्च में देश-दुनिया के हजारों पंजाबी हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरी झंडी देकर रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

शहर में हर साल की तरह इस वर्ष भी मां बोली दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी भाषा के प्रचार - प्रसार को लेकर पंजाबी जागृति मंच की तरफ से शुक्रवार को पंजाबी जागृति मार्च निकाला गया। मार्च को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह मार्च नकोदर रोड पर स्थित लायलपुर खालसा स्कूल से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए देश भगत यादगार हॉल में संपन्न हुआ।

जागृति मार्च में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी और मातृभाषा के महत्व को समझाया। मंच के सचिव और पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली मार्च की अगुवाई कर रहे थे। 

वहीं विधायक रमन अरोडा, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, चेयरमैन पंजाब कर्मचारी कमिशन चंदन ग्रेवाल, मेयर विनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और पवन टीनू सहित कई नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहें।इसके अलावा गायक गुरनाम भुल्लर, कमल हीर, जैजी बी, प्रीत हरपाल और दलविंदर दयालपुरी ने आए हुए स्कूली और कालेजों के छात्रृ-छात्राओ को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मार्च में देश-विदेश के लोगों के लिया भाग।

इस अवसर पर श्री अमन अरोड़ा ने सबसे पहले दीपक बाली जी को जागृति मार्च निकालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाली जी पंजाबी मां बोली की सेवा करने के अलावा पंजाबी सभ्याचार से काफी समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी मातृभाषा पंजाबी को प्राथमिकता दें। पंजाब सरकार भी पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए यत्नशील है। 

उन्होंने कहा कि अभिभावक और बच्चे घर पर अकसर पंजाबी भाषा में ही बात करें। भाषा कोई भी हो सब हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। अंत में उन्होंने पंजाब जागृति मंच और आए हुए मेहमानों का धन्यावाद व्यक्त किया।इस दौरान मंच के सचिव दीपक बाली ने कहा कि मां बोली पंजाबी का व्यापक स्तर पर प्रचार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में पंजाबी भाषा की अनिवार्यता को सुनिश्चित करना चाहिए। इसके साथ ही समाज को भी इसमें सहयोग करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाबी मां बोली दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए । उन्होने आगे कहा कि मां बोली का झंडा बुलंद करने में पंजाब सरकार का बड़ा योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी मातृभाषा से होती है। व्यक्ति को भाषा हर कोई सीखनी चाहिए,. लेकिन अपनी मातृभाषा को बेमुख नहीं करना चाहिए।

 मार्च में विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं पंजाब जागृति मार्च में पहुंचे गायक जैज़ी बी ने बच्चों, अभिवावकों और स्कूल के टीचरों से अपील की कि अपनी मातृभाषा पंजाबी को प्राथमिकता दें। जैज़ी बी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पंजाबी मातृभाषा नहीं होती तो आज वह कहीं और काम कर रहा होता।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD