Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पीएम इंटर्नशिप योजना पर हरियाणा सिविल सचिवालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन

वित्त वर्ष 2024-2025 में युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए की गई है पी.एम. इंटर्नशिप योजना की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय बजट 2024-2025 में युवाओं के लिए घोषित की गई पीएम इंटर्नशिप योजना की समीक्षा हेतु आज हरियाणा सिविल सचिवालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव श्रीमती अनुराधा ठाकुर ने योजना के बारे विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-2025 के बजट भाषण में पी.एम. इंटर्नशिप योजना की घोषणा की गई है, जिसके तहत देश के 500 बड़े प्रतिष्ठानों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। इस दौरान कंपनी द्वारा 5,000 रुपये मासिक स्टाइफण्ड व भारत सरकार द्वारा 6,000 रुपये का एक मुश्त भत्ता दिया जाएगा।

श्रीमती अनुराधा ठाकुर ने बताया कि मंत्रालय ने पी.एम. इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर कंपनी व इच्छुक उम्मीदवार इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस योजना में 21 से 24 वर्ष के युवा, जो 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीए, बीएससी आदि स्नातक योग्यता रखते हैं, आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

इच्छुक युवा इस योजना के द्वितीय चरण में 12 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना के तहत द्वितीय चरण में बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए विभिन्न 5646 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनके प्रति युवा तुरन्त आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी कंपनियों में सफलतापूर्वक इंटर्नशिप करने के उपरांत या तो वही कंपनी बेहतरीन उम्मीदवारों को स्थाई नोकरी देने पर विचार कर लेती है अथवा युवा के अन्य कंपनियों में शीघ्रता से नौकरी पाने में कामयाब होने के अवसर बढ़ जाते हैं।

कार्यशाला में तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज कुमार, उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक श्री राहुल हुड्डा, सहित अन्य अधिकारी ने भाग लिया।  

 

 

Tags: Vijayendra Kumar , Additional Chief Secretary , Youth Empowerment and Entrepreneurship Department , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD