Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

4 जिलों में सड़कों की गुणवत्ता व स्थिति में होगा सुधार, 54 करोड़ रुपये होंगे खर्च

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़कों के सुदृढीकरण को दी मंजूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के 4 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, करनाल और यमुनानगर में लगभग 54.22 करोड़ रुपये की लागत से 886 किलोमीटर लंबाई की 373 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होने से जनता को बहुत लाभ मिलेगा व आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला भिवानी में 11 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 47.7 किलोमीटर है। साथ ही, 18.6 किलोमीटर लंबाई की 4 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इन पर क्रमशः 8.17 करोड़ रुपये तथा 3.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, भिवानी में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 265 किलोमीटर लंबाई की 94 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर 2.19 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इसी प्रकार, जिला फतेहाबाद में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 252 किलोमीटर लंबाई की 109 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, लगभग 12.65 करोड़ रुपये की लागत से 24.3 किलोमीटर लंबाई की 7 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला करनाल में 14 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 31.36 किलोमीटर है। साथ ही, 21.32 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन पर क्रमशः 6.51 करोड़ रुपये तथा 6.44 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इसके अलावा, जिला यमुनानगर में वार्षिक रिपेयर श्रेणी के तहत 185.49 किलोमीटर लंबाई की 112 सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर 1.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, 4.28 करोड़ रुपये की लागत से 6 सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 12.83 किलोमीटर है। 

वहीं, लगभग 6.26 करोड़ रुपये की लागत से 14.39 किलोमीटर लंबाई की 7 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

 

Tags: Dr Saket Kumar , Additional Principal Secretary , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD