Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीएलडीए की मांगों के संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आला अधिकारियों की हुई बैठक

मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक किया जाएगा विचार – डॉ साकेत कुमार

Dr Saket Kumar,Additional Principal Secretary,Haryana,Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार और पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया ने आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक (वीएलडीए) की मांगों के संबंध में तीन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अपना मांग पत्र भी सौंपा।  

प्रतिनिधियों की मांगों को सुनते हुए डॉ साकेत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य सरकार प्रदेश में पशुधन की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पशुओं के स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल वैन भी चलाई जा रही है। वीएलडीए निरंतर अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वीएलडीए का पदनाम बदलने, वीएलडीए डिप्लोमा के नाम में संशोधन करने, सेवा नियमों में संशोधन करने, ऑनलाइन ट्रांसफर, डिप्लोमा वेटरनरी काउंसिल का गठन करने सहित अन्य मांगों को रखा। 

इस पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर विचार करते हुए जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ मांगों के संबंध में नीतिगत निर्णय लेने हेतु कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिसमें लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार लुवास के प्रोफेसरों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ एलसी. रंगा और डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन, वेटरनरी एवं लाइवस्टॉक एक्सटेंशन एसोसिएशन तथा डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन हरियाणा के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Saket Kumar , Additional Principal Secretary , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD