Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत पटियाला पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित टारगेट किलिंग मॉड्यूल के दो सदस्यों को राजपुरा से गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मैक्स, जो कि अजनाला, अमृतसर के गांव रोडाला का निवासी है और वर्तमान में फतेहगढ़ साहिब के गांव सेमपाली में रह रहा है, तथा संदीप सिंह उर्फ दीप, जो कि फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद का रहने वाला है, के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, जिनमें तीन .32 बोर, एक .30 बोर और एक .315 बोर देसी कट्टा शामिल है, 15 कारतूस और 1300 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

इसके अलावा, उनका काले रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटर (पी बी 23 ए ए 0795) भी जब्त किया गया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जबरन वसूली से जुड़े दो आपराधिक मामलों में वांछित थे और उनके हैंडलर गोल्डी ढिल्लों ने उन्हें मोहाली और राजपुरा में सुपारी देकर हत्या करने का काम सौंपा था। 

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, लूटपाट आदि के कई मामले दर्ज हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, जिससे अन्य संबंधित कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) पटियाला नानक सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल राजपुरा की पुलिस टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के दो सदस्य सरहिंद-राजपुरा रोड पर किसी को नशीली गोलियां पहुंचाने जा रहे हैं, जिसके बाद वे राजपुरा में एक टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाले थे।

उन्होंने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए, स्पेशल सेल राजपुरा ने इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय की अगुवाई में खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को हथियारों और नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एस.एस.पी. ने बताया कि दो प्रमुख व्यक्ति, जिन्हें विदेशी गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन भी आए थे, गिरफ्तार आरोपियों के निशाने पर थे। 

इस संबंध में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि इस संबंध में मामला एफ.आई.आर. नंबर 13, दिनांक 19/02/2025 को पटियाला के पुलिस स्टेशन सदर राजपुरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD