Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत व जिला परिषद के नए पदाधिकारियों की अधिसूचना जारी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग श्री धनपत सिंह ने जिला परिषद, पंचायत समितियों के चेयरमैन व उपाध्यक्षों के विरूद्ध अविश्वास प्राप्त प्रस्ताव पर हुए मतदान के परिणामों के उपरांत शेष कार्यकाल के लिए कार्य करने के लिए नए सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी की हैं। पिल्लू खेड़ा पंचायत समिति के वाइस चैयरमैन दीपक कुंडू के खिलाफ 17 फरवरी, 2025 को अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। 

इसी प्रकार पंचायत समिति नूंह के वाइस चैयरमैन श्री कौशल के खिलाफ 14 फरवरी, 2025 को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था। जिला परिषद् पलवल की चैयरमेन श्रीमती आरती तंवर तथा वाइस प्रैजीडेंट बीरेंद्र सिंह के विरूद्ध 10 फरवरी को तथा पंचायत समिति गन्नौर के चेयरमैन श्री सोनू तथा वाइस चैयरमैन श्रीमती कृष्णा के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर 06 फरवरी, 2025 को मतदान हुआ था। 

इनमें पंचायत समिति पिल्लू खेड़ा जिला जींद के लिए श्री रणबीर सिंह को उपाध्यक्ष, पंचायत समिति, नूंह, जिला नूंह के लिए जहुरुद्दीन को उपाध्यक्ष, जिला परिषद् पलवल के लिए श्रीमती रेखा को चेयरमैन तथा उमेश कुमार को वाइस चेयरमैन तथा पंचायत समिति गन्नौर जिला सोनीपत के लिए करण सिंह को चेयरमैन व अरूण को वाइस चेयरमैन के रूप में कार्य करने के लिए अधिसूचित किया है।

श्री धनपत सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान के परिणामों के बाद हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 161 की उपधारा 4 के तहत प्रावधानों के अनुरूप इस संबंध आवश्यक अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD