Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

लाहौल-स्पीति में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Keylong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पिति) , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पिति की जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य व मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की समीक्षा की। 

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 0-27 वर्ष के पात्र बच्चों एवं व्यक्तियों को चार हजार रूपये महीना सामाजिक सुरक्षा अनुदान के रूप में दिया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत 26 पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इसी प्रकार 0-14 वर्ष के बच्चों को एक हजार तथा 15-18 वर्ष के बच्चों को 2500 रूपये महीना के रूप में सामाजिक सुरक्षा अनुदान दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत पात्र बच्चों को उच्च व्यावसायिक शिक्षा, विवाह अनुदान, घर से वंचित बच्चों को 3 विस्वा जमीन और गृह निर्माण हेतु 3 लाख रूपये की वितिय सहायता प्रदान की जाती है। 

उन्होंने बताया कि जिला में एक बच्चे को गृह निर्माण हेतू जमीन प्रदान की जा रही है और मकान के निर्माण के लिए 3 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने योजना के प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिये ताकि जिला में योजना को सैचूरेशन लेबल प्राप्त किया जा सकें और कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से बंचित ना रहे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बेसहारा बच्चों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है।  बैठक में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्प लाइन लाहौल एवम स्पित के कार्यों की समीक्षा की गई। बताया कि इसमें दो तरह की संस्थागत व गैर संस्थागत सेवाएं प्रदान की जाती है। 

बैठक में उपायुक्त ने आदेश दिये गए कि यदि कोई भी अनाथ बच्चा बाल गृह जाने के लिए पात्र हो तो उसे तुरंत बाल गृह में भेजा जाए  तथा जिला में प्रस्तावित बाल गृह के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जायें। उपायुक्त ने निर्देश दिये कि स्पांसरशिप योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द नए बच्चों की सामाजिक जांच पूर्ण कर ली जाए व जल्द उनकी औपचारिकताएं पूर्ण कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। 

उपायुक्त ने जिला, खण्ड व ग्राम पंचायतों व पाठशालाओं में जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों व अभिभावकों को पोक्सो अधिनियम व बच्चों को अपने अधिकारों की जानकारी मिल सके। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभी तक स्पिति उपमण्ड़ल सहित जिला में 20 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुकें हैं। 

जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ हीरा नंद ने बैठक का संचालन करते हुए जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की और मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन योजना की पहली व परिचयात्मक बैठक भी की गई।

बैठक में सहायक उपयुक्त संकल्प गौतम, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शशि किरण, जिला विकास अधिकारी पारुल कटिहार, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंद ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी डॉ विवेक गुलेरिया, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश, तहसील कल्याण अधिकारी राजेश सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD