Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अल्पसंख्यक कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम पर समीक्षा बैठक लाहौल-स्पीति में आयोजित

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Keylong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पिति) , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार की। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार, टीका कारण, स्वस्थ जांच संप्रेषण सेवाएं व शालापूर्वक शिक्षा से संबंधित सूचनाएं प्रदान करना है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि इन वर्गों के अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। 

उन्होंने बताया कि जिला में 76 आंगनबाड़ियों के माध्यम से 757 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को पूरक पोषाहार, 27 अल्पसंख्यक गर्भवती महिलाओं व 26 धात्री महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है और 784 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को टीकाकरण व स्वास्थ्य संबंधित अन्य लाभ व 390 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को शाला पूर्वक  सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। 

उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा खंड केलांग, जाहलमा व उदयपुर के तहत पाठशालाओं मे अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के 258 विद्यार्थियों को कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना व सर्व शिक्षा अभियान व अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार मुखी बनाने की दिशा में जिला के  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 12 बच्चे तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों जिनके पास अपना घर नहीं है उन्हे आवास योजनाओं से माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है वर्ष 2022 से अब तक जिला में 75 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गृह निर्माण हेतु अनुदान प्रदान किया गया है। 

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि वह अल्पसंख्यक समुदाय के क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करते रहे ताकि आपसी सौहार्द बना रहे। बैठक सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविद्र ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD