Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सीजीसी लांडरां के अविनाश कुमार ने एआई-संचालित वीटीओएल ड्रोन इनोवेशन के लिए एसआईटी आइडियाथॉन 3.0 जीता

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Avinash Kumar, B.Tech, Artificial Intelligence, AI, Machine Learning, ML
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) डिपार्टमेंट के बी.टेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के थर्ड ईयर के स्टूडेंट अविनाश कुमार ने सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेस्ट बंगाल द्वारा आयोजित नेशनल लेवल इनोवेशन चैलेंज एसआईटी आईडियाथोन 3.0 में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें ट्रॉफी और ₹10,000/- नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत भर की 81 टीमों के खिलाफ कम्पीट करते हुए, अविनाश ने उत्कृष्ट टेक्निकल दक्षता और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने सीजीसी लांडरां का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट्स ने अपने इनोवेटिव सोल्युशन, एआई, सस्टेनेबिलिटी, डिजास्टर प्रिवेंशन, एजुकेशन और सोशल एम्पावरमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रस्तुत किए। अविनाश के प्रोजेक्ट ‘वेब्टेकफलाई’, एक उन्नत एआई-संयुक्त मल्टीपर्पज़ वीटीओएल प्लेन (वर्टीकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) ने अपने प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन्स और टेक्नोलॉजिकल क्रिएटिविटी के कारण विशेष पहचान बनाई। यह प्रोजेक्ट ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है। ट्रेडिशनल ड्रोन आमतौर पर भार पेलोड कैपेसिटी, उड़ान अवधि, पहाड़ों, जंगलों व  डिजास्टर क्षेत्रों जैसे कठिन इलाकों में अनुकूलता की समस्याओं का सामना करता है। लेकिन अविनाश के एआई-संचालित समाधान ने वीटीओएल तकनीक को फिक्स्ड-विंग दक्षता के साथ एकीकृत किया है, जिससे उड़ान सीमा में वृद्धि और पेलोड कैपेसिटी में सुधार हुआ है। यह ड्रोन एआई-संचालित थर्मल इमेजिंग, रीयल-टाइम एनालिटिक्स और ऑटोनोमस नेविगेशन जैसी आधुनिक क्षमताओं से लैस है, जो इसे डिजास्टर मैनेजमेंट, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स ऍप्लिकेशन्स जिसका उपयोग सर्च एंड रेस्क्यू (खोज एवं बचाव), सर्विलेंस और मेडिकल ऐड डिलीवरी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा सकता है। अविनाश को बधाई देते हुए, सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा, "हमें अविनाश पर गर्व है। उसका प्रोजेक्ट यह दर्शाता है कि एआई और ऑटोमेशन कैसे मेडिकल केयर, डिजास्टर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रांति ला सकता है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अपनी नवीनतम सोच से तकनीक के भविष्य को आकार दे रहे हैं।" इसी भावना को दोहराते हुए और छात्र की सराहना करते हुए, सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. पी.एन. हृषीकेशा ने कहा, "अविनाश की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि हमारा संस्थान छात्रों को अपने ज्ञान को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों पर लागू करने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें उम्मीद है कि उसकी यह सफलता और अधिक छात्रों को एक्सप्लोरेशन, इनोवेशन और विभिन्न इंडसट्रीज़ की समस्याओं के प्रभावी समाधान खोजने के लिए प्रेरित करेगी।"

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Avinash Kumar , B.Tech , Artificial Intelligence , AI , Machine Learning , ML

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD