Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल को बढ़ावा देने के लिए उन्नत रेडियो के लिए बीईएल के साथ ₹1220.12 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

Military, Army, Indian Army, Ministry of Defence, Bharat Electronics Limited, BEL, Indian Navy, Navy, Bengaluru, Indian Coast Guard, Defence Secretary, Rajesh Kumar Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

रक्षा मंत्रालय ने 20 फरवरी, 2025 को मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु के साथ खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के अंतर्गत कुल 1220.12 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय तटरक्षक के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये अत्याधुनिक रेडियो हाई-स्पीड डेटा और सुरक्षित वॉयस संचार के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना साझाकरण, सहयोग और संदर्भपरक जागरूकता को सक्षम करेंगे। इससे भारतीय तटरक्षक की समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियान, मत्स्य संरक्षण और समुद्री पर्यावरण संरक्षण सहित अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी। 

इसके अतिरिक्त, ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभियानों के लिए पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाएंगे। यह परियोजना तटरक्षक की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करके भारत सरकार के नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) के उद्देश्यों का सहयोग करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। 

आत्मनिर्भर भारत पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए, यह अनुबंध उन्नत सैन्य-ग्रेड संचार प्रणालियों के लिए देश की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाएगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा और विशेषज्ञता विकास को बढ़ावा देगा।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Ministry of Defence , Bharat Electronics Limited , BEL , Indian Navy , Navy , Bengaluru , Indian Coast Guard , Defence Secretary , Rajesh Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD