Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

भारत और अर्जेंटीना ने खनन सहयोग पर समझौता ज्ञापन के साथ लिथियम साझेदारी को मजबूत किया

Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Raúl Alejandro Jalil, Governor of Catamarca, Argentina, Mineral Exploration and Consultancy Limited, MECL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री, श्री जी. किशन रेड्डी ने खान मंत्रालय के सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज नई दिल्ली में अर्जेंटीना के कैटामार्का के गवर्नर राउल एलेजांद्रो जलील के साथ बैठक की। यह चर्चा खनन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित थी, जिसमें लिथियम का पता लगाने और निवेश के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया। 

बैठक का एक मुख्य आकर्षण खान मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) और अर्जेंटीना के कैटामार्का की प्रांतीय सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना था, जो महत्वपूर्ण खनिजों पता लगाने और संसाधन विकास में मजबूत सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।

'लिथियम त्रिभुज' के हिस्से के रूप में अपने विशाल लिथियम भंडार के लिए जाना जाने वाला अर्जेंटीना इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण के लिए आवश्यक खनिजों को सुरक्षित करने में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है। 

बैठक में खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) और ग्रीनको द्वारा कैटामार्का में चल रहे लिथियम अन्वेषण प्रयासों और अर्जेंटीना की खनन परियोजनाओं में भारतीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने की संभावनाओं को शामिल किया गया। दोनों पक्षों ने निवेश, दीर्घकालिक आपूर्ति समझौतों और संयुक्त उद्यमों पर विशेष चर्चा की, जो इस महत्वपूर्ण खनिज तक भारत की पहुंच को मजबूत करने में मदद करेगी।

दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत ढांचों, नियामक पहलुओं और टिकाऊ खनन विधियों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, अर्जेंटीना के खनन क्षेत्र में भारत की भागीदारी को बढ़ाने के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान और बुनियादी ढांचे के सहयोग पर जोर दिया गया।

भारत और अर्जेंटीना ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के साथ महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। इस सहयोग से लिथियम का पता लगाने संबंधी परियोजनाओं में तेजी आने, संसाधन सुरक्षा बढ़ाने और लैटिन अमेरिकी खनन परिदृश्य में भारतीय कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Raúl Alejandro Jalil , Governor of Catamarca , Argentina , Mineral Exploration and Consultancy Limited , MECL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD