Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा निकाय चुनाव : 39 महापौर, 184 प्रेजिडेंट और 2335 वार्ड सदस्य मैदान में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पानीपत नगर निगम को छोड़कर, बाक़ी सभी स्थानीय नगर निकायों में नाम वापिस लेने के बाद संबंधित नगर निगमों में महापौर पद के लिए 39, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में  प्रेजिडेंट के पद के लिए 184 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 2335 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होगे। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए नगर  निगम फरीदाबाद में 6,गुरुग्राम में 2, मानेसर में 4, हिसार में 7, करनाल में  4, रोहतक में 5 तथा यमुनानगर में 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम अम्बाला महापौर पद के उप चुनाव के लिए 2 तथा सोनीपत नगर निगम महापौर पद के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं

उन्होंने आगे बताया कि नगर परिषद प्रेजिडेंट पद के लिए अम्बाला सदर में 4, पटौदी जटोली मंडी में 11,  थानेसर में 5 तथा सिरसा में 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगे। इसी प्रकार नगर पालिका प्रेजिडेंट पद के लिए बराड़ा में 7, बवानी खेडा में 11, लोहारू में 17, सिवानी में 8, जाखल मंडी में 3, फरूख नगर में 11, नारनौंद में 10, बेरी में 5, जुलाना में 9, कलायत में 7, सीवन में 8, पूंडरी में 3, इंद्री में 3, नीलोखेडी में 3, अटेली मंडी में 5, कनीना में 7, तावडू में 10, हथीन में 9, कलानोर में 4, खरखोदा में 4,तथा रादौर में 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें।

सी प्रकार उप चुनाव के अंतर्गत नगर परिषद सोहना के प्रेजिडेंट पद के उप चुनाव के लिए 5, नगर पालिका असंध में 3 तथा इस्माइलाबाद में 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें । इसके साथ साथ सभी संबंधित नगर निगमों,नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं में वार्ड सदस्यों के पद के लिए 2335 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें । दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इन सभी पदों के लिये मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 फरवरी से 27 फरवरी तक (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर बाकी सभी कार्य दिवसों में) नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे वे 1 मार्च को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं। 

इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। एक मार्च को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, मतदान केन्द्रों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  

सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD