Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सड़क दुर्घटना घटित होने के एक घंटे का समय पीड़ित के लिए गोल्डन ऑवर

इस दौरान पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर हम बचा सकते है अमूल्य जीवन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

हरियाणा की गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर केंद्र सरकार ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग द्वारा राज्यों की पुलिस को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय गोल्डन ऑवर होता है पीड़ितों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया जाए तो अमूल्य जीवन बचाया जा सकता हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने इस कड़ी में एक अनूठी पहल करते हुए घायल पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये की कैशलेस उपचार सुविधा दी जा रही है जिसकी अवधि दुर्घटना की तिथि से अधिकतम सात दिन तक होगी। अब तक 21 व्यक्तियों को कैशलेस सुविधा का लाभ दिया जा चुका है। योजना में नेशनल हेल्थ ऑथारिटी, स्थानीय पुलिस और राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार के पैनल पर अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

अस्पताल प्रबंधन घायल व्यक्ति का डाटा अपने सॉफ्टवेयर में अपलोड करेगा और संबंधित पुलिस थाने को सूचित करेगा। पुलिस थाना 6 घंटे के अंदर-अंदर पुष्टि करेगा कि घायल व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है या नहीं। पुष्टि के बाद घायल व्यक्ति को कैशलैस इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा र162 के तहत, यह उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्यीय मार्गों पर यातायात सचेतक चिन्ह लगवाने में विशेष जोर दें जिनमें दुर्घटना संभावित जोन, घातक मोड पर कैट आई जैसी चिन्ह लगाएं जाएं। लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में आम आदमी को आगे आना चाहिए।

 

 

Tags: Haryana , Road Accidents , Government Initiative , Cashless Treatment , Golden Hour , Police Guidelines , Traffic Safety , National Health Authority , Motor Vehicle Act , Road Safety Awareness , Emergency Medical Aid , Accident Victim Support , Haryana Police , Central Government Directives , Highway Safety

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD