Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश-विदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूम रहे पर्यटक

मेले की छोटी और बड़ी चौपालों पर कलाकारों का मच रहा धमाल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद में 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की बड़ी चौपाल पर मंगलवार को घाना देश के कलाकारों ने बीमा डांस और टोगो के सेप्टीमी डांस देखकर दर्शकों भरा पंडाल खुशी से झूम उठा। कोमोरोस, जिम्बाब्वे और जाम्बिया आदि देशों के कलाकारों ने भी वादन, गायन और नृत्य शैली की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

पर्यटन निगम हरियाणा और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से छोटी और बड़ी चौपालों पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी है। मुख्य चौपाल पर साउथ सूडान, इथोपिया, इस्वातिनी और किग्रिस्तान सहित मेले के थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के लोक कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर पंडाल में रंग जमाए रखा।

वहीं छोटी चौपाल पर हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। इस चौपाल के मंच से महेंद्र नाथ एंड ग्रुप की बीन पार्टी, रामनाथ एंड ग्रुप की सारंगी पार्टी और गिटार की प्रस्तुति से निर्भय और तोशिव ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं संजीव कौशिक ने अपनी कॉमेडी, इंद्र सिंह लांबा एंड ग्रुप ने रागनी, अनूप कुमार एंड ग्रुप ने हरियाणवी लोक नृत्य, डा. अमरजीत की टीम ने शास्त्रीय समूह और सोलो नृत्य तथा सौरभ वर्मा एंड ग्रुप ने पोप बैंड से खूब धमाल मचाया। 

वहीं शिरडी साईं बाबा स्कूल फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। बता दें कि गत 7 फरवरी से शुरू हुए सूरजकुंड मेला में अलग-अलग मंचों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करवाया जा रहा है।

इन मंचों से देश और विदेश के कलाकारों द्वारा पर्यटकों का 23 फरवरी तक मनोरंजन किया जाता रहेगा।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD