Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा नगर निकाय चुनाव : 2874 वार्ड सदस्य, 268 प्रेजिडेंट और 55 महापौर उम्मीदवारों के नामांकन सही

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पानीपत नगर निगम को छोड़कर, बाक़ी सभी स्थानीय नगर निकायों में नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद संबंधित नगर निगमों में महापौर पद के लिए 55, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में  प्रेजिडेंट के पद के लिए 268 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 2874 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं।राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर  निगम फरीदाबाद में 6, गुरुग्राम में 2, मानेसर में 7, हिसार में 9, करनाल में  6, रोहतक में 5 तथा यमुनानगर नगर निगम में महापौर पद के लिए 6 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं।

उन्होंने आगे बताया कि नगर परिषद अम्बाला सदर के लिये 5, पटौदी जटोली मंडी के लिये 14,  थानेसर के लिये 6 तथा सिरसा के लिये प्रेजिडेंट पद के लिए 9 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। इसी प्रकार नगर पालिका बराड़ा के लिये 11, बवानी खेडा 19, लोहारू 25, सिवानी 9, जाखल मंडी 4, फरूख नगर  13, नारनौंद 12, बेरी 10, जुलाना 15, कलायत 12, सीवन 10, पूंडरी 3, इंद्री 4, नीलोखेडी 8, अटेली मंडी 13, कनीना 8, तावडू 14, हथीन 9, कलानोर 6, खरखोदा 8 एवं रादौर में प्रेजिडेंट के पद के चुनाव के लिये 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि नगर निगम अम्बाला महापौर पद के उप चुनाव के लिए 6 तथा सोनीपत नगर निगम महापौर पद के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये 8 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। नगर परिषद सोहना के प्रेजिडेंट पद के उप चुनाव के लिए 5, नगर पालिका असंध में 4 तथा इस्माइलाबाद में 5 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। 

इसके साथ साथ सभी संबंधित नगर निगमों,नगर परिषदों तथा नगरपालिकाओं में वार्ड सदस्यों के पद के लिए 2873 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गये हैं। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि इनमें से जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहें वे 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं।

19 फ़रवरी को 3 बजे के बाद जो उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह जायेंगे उन्हें उसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जायेंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों एवं मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इन सभी पदों के लिये मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 फरवरी से 27 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे वे 1 मार्च को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं। 

इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। एक मार्च को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, मतदान केन्द्रों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  

सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD